एक्सप्लोरर

रेखा को BMC ने दी कोरोना टेस्ट कराने की दी हिदायत, टेस्ट कराये जाने को लेकर अभिनेत्री की तरफ से पुष्टि नहीं

हाल ही में रेखा के बंगले की सुरक्षा में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को कोरोना हो गया था, जिसके बाद रेखा को भी कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया था. इस पर रेखा ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है.

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के बांद्रा स्थित बंगले 'सी स्प्रिंग्स' पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों में एक सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद बीएमसी ने रेखा को भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी  थी. इसके जवाब में रेखा की ओर से कहा गया है कि उन्हें कोरोना के किसी तरह का कोई लक्षण नहीं है, उ‌नकी तबीयत पूरी तरह से ठीक है और वो किसी के क्लोज कॉन्टैक्ट में नहीं आईं हैं, ऐसे में कोरोना टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है.

रेखा की ओर से दिये गये इस जवाब के बावजूद बीएमसी ने उन्हें अपना कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है. ऐसे में रेखा की ओर से कहा गया है कि कोरोना टेस्ट कराने के बाद वो बीएमसी के अधिकारियों को सूचित करेंगी. बीएमसी के एच वॉर्ड के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अभी तक रेखा द्वारा कोरोना टेस्ट कराये जाने‌ की कोई आधिकारिक जानकारी उनके पास नहीं है और अगर ऐसा कोई टेस्ट होता और उसके नतीजे आते हैं, तो इसकी जानकारी सबसे पहले बीएमसी के पास जरूर आएगी.

इस संबंध में हमने रेखा से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बार बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद खबर लिखे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया.

बीएमसी के अधिकारियों को नहीं करने दिया टेस्ट

हालांकि सोशल मीडिया पर कल इस तरह की खबरें थी कि रेखा का कोरोना टेस्ट हो चुका है और नतीजे का इंतजार किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें भी हैं कि बीएमसी की एक मेडिकल टीम जब रेखा के घर पर उनका कोरोना टेस्ट करने पहुंची तो उन्हें बंगले के अंदर नहीं आने दिया गया और उन्हें फोन नंबर देकर बाद में बात करने के लिए कहा गया. ऐसे में बीएमसी की टीम को बंगले के बाहर से ही उनके बंगले का सैनिटाइजन करके लौटना पड़ा. इस खबर के बारे में जब हमने बीएमसी के अधिकारी से जानकारी मांगी तो उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, "ऐसी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है."

यहां देखिए रेखा से जुड़ा वीडियो-

बांद्रा के कोविड सेंटर में ईलाज

बीएमसी के अधिकारी ने आगे बताया कि रेखा के बंगले के जिस सुरक्षाकर्मी को कोरोना हुआ है, उसका इलाज बीएमसी के बांद्रा-बीकेसी ले कोविड फैसिलिटी में चल रहा है और उनका घर छोटा होने के चलते फिलहाल इलाज के बाद उन्हें घर जाने की बजाय उसी कोविड फैसिलिटी में ही आइसोलेशन में रखा गया है.

कंगना रनौत के नेपोटिज्म वाले बयान पर अभिनेता करण पटेल ने जमकर ली उनकी क्लास, दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget