एक्सप्लोरर

'मां ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद है', दिवंगत मां को याद कर रजा मुराद ने किया इमोशनल पोस्ट

Raza Murad Post: हाल ही में रजा मुराद ने अपनी दिवंगत मां लियाकत जहां बेगम की 98वीं जयंती पर एक तस्वीर शेयर की. साथ ही एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने मां को ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया.

बॉलीवुड में हमेशा कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई. ये एहसास हर इंसान को तब होता है, जब मां जीवन से दूर हो जाती है. इसी बीच एक्टर रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की, साथ ही उन्होंने बहुत इमोशनल नोट लिखा, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए और कमेंट में उन्हें सांत्वना दे रहे हैं.

भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है मां

रजा मुराद ने अपनी दिवंगत मां लियाकत जहां बेगम की जयंती पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की. तस्वीर में वो अपनी मां की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आज मेरी दिवंगत मां, लियाकत जहां बेगम की 98वीं जयंती है (3 अप्रैल 1928 - 12 नवंबर 2007). उनके गोदी में जो बच्चा है, वो आपका दोस्त रजा मुराद है. कहने की जरूरत नहीं है कि मां इस दुनिया में ईश्वर का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं. एक कहावत है कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां बनाई. ये बात बिल्कुल सही है. दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, लेकिन मां नहीं मिलती.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raza Murad (@razamurad1950)

रजा मुराद की फिल्में और वेब सीरीज

बता दें, बॉलीवुड में खलनायक के किरदार से पहचान बनाने वाले रजा मुराद ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'हिना', 'नमक हराम', 'राम लखन' और 'एक नजर' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय और आवाज से दमदार पहचान बनाई. नेगेटिव रोल हो या सपोर्टिंग रोल, रजा मुराद ने हमेशा उन्हें बखूबी निभाया है. इसके अलावा हाल ही में वो वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' के दोनों सीजन में भी नजर आए, जो मुंबई की चॉल और पायरेसी की दुनिया पर बनी एक थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज में उनके साथ मुनव्वर फारूकी, आशी सिंह और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू मूवीज
सिर्फ एक गाने से कमा लिए एक्स्ट्रा 25 करोड़, फिल्म 'क्रू' के मेकर्स को कैसे हुआ बंपर मुनाफा, जानें
'चोली के पीछे' गाने से हुआ 25 करोड़ का एक्स्ट्रा प्रॉफिट, कुमार तौरानी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget