एक्सप्लोरर

रणवीर सिंह ने मेहंदी से हथेली पर लिखवाया है पत्नी दीपिका पादुकोण का नाम

रणवीर और दीपिका 21 नवंबर को बेंगलुरू में और 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं. जहां, बेंगलुरू में दीपिका के परिवार और करीबी लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है वहीं, मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सिनेमाई शख्सियतों के शिरकत करने की उम्मीद है.

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो के किनारे बने खूबसूरत विला देल बलबियानेलो में शादी की. 14 और 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से दोनों की दो बार शादी हुई. इस दौरान इन दोनों सितारों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा. अंदर की कोई तस्वीर न आए इसके लिए सुरक्षा के भी खास इंतज़ाम थे. लेकिन शादी के बाद दोनों ने खुद ही दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. बाद में इंटरनेट पर भी दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुईं.

अब एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें रणवीर की हथेली पर दीपिका का नाम लिखा नज़र आ रहा है. रणवीर की हथेली पर मेहंदी से दीया बनाया गया है और उसके नीचे हिंदी में दीपिका लिखा हुआ दिख रहा है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

रणवीर सिंह ने मेहंदी से हथेली पर लिखवाया है पत्नी दीपिका पादुकोण का नाम (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

मुंबई वापस आने के बाद जब दीपिका और रणवीर पहली बार मीडिया के सामने आए तब भी रणवीर की कलाई पर लिखे दीपिका के नाम की चर्चा हुई थी. हालांकि उस वक्त तस्वीर में कुछ साफ साफ नज़र नहीं आया था, लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है उसमें रणवीर सिंह की हथेली पर उनकी पत्नी का नाम साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.

रणवीर सिंह ने मेहंदी से हथेली पर लिखवाया है पत्नी दीपिका पादुकोण का नाम (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका 21 नवंबर को बेंगलुरू में और 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं. जहां, बेंगलुरू में दीपिका के परिवार और करीबी लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है वहीं, मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सिनेमाई शख्सियतों के शिरकत करने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, इटली में किया प्रपोज
अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, इटली में किया प्रपोज
'रामायण' के बाद राजामौली संग 'महाभारत' बनाएंगे नमित मल्होत्रा? प्रोड्यूसर ने दिया ऐसा जवाब
'रामायण' के बाद राजामौली संग 'महाभारत' बनाएंगे नमित मल्होत्रा? दिया ऐसा जवाब
30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में
30 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 4 फिल्में

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget