एक्सप्लोरर

स्क्रीन पर कपिल देव का किरदार निभाने को लेकर रोमांचित: रणवीर सिंह

इस अभिनेता ने कहा, ‘‘इस तरह के महान खिलाड़ी की भूमिका निभाना काफी रोमांचक होगा. मैं इसे लेकर बेताब हूं लेकिन मेरे काम शुरू करने में अभी समय लगेगा.’’

नई दिल्ली: फिल्म ‘83’ में भारत के पहले क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह इतने महान खिलाड़ी की भूमिका निभाने को लेकर रोमांचित हैं.

रणवीर को शुक्रवार को प्रतिष्ठित इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में भारत का पहला ब्रांड दूत बनाया गया. इस अभिनेता ने पीटीआई से कहा, ‘‘इस तरह के महान खिलाड़ी की भूमिका निभाना काफी रोमांचक होगा. मैं इसे लेकर बेताब हूं लेकिन मेरे काम शुरू करने में अभी समय लगेगा.’’ आगामी फिल्मों के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल मैं फिल्म को लेकर प्रतिबद्ध हूं. मैंने औपचारिक रूप से काम शुरू नहीं किया है. इससे पहले मुझे दो फिल्म पर काम करना है. पहली जोया अख्तर के निर्देशन वाली गली ब्वाय और इसके बाद रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली सिंबा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘साल (2018 के) के अंत में मैं 1983 फिल्म के लिए तैयारी शुरू करूंगा.’’

ईपीएल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रीमियर लीग के साथ काफी करीब से काम कर रहा हूं, मैं सुझाव दूंगा कि हम ऐसा क्या कर सकते हैं कि भारत में हमारे युवा प्रशंसकों के लिए यह काफी रोमांचक हो. हम पहले ही कुछ कार्यक्रम की योजना बना चुके हैं जो काफी विस्तृत हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईपीएल इंडियन सुपर लीग के साथ भी काफी करीब से काम कर रहा है. आगामी वर्ष में आपको काफी रोमांचक मैदानी गतिविधियां देखने को मिलेंगी और मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर उत्सुक हूं.’’ रणवीर ने बताया कि जब उन्हें बताया गया कि प्रीमियर लीग की उनमें रुचि है तो वह खुशी से उछल बैठे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले 17 साल से इसे देख रहा हूं. यह खेल के साथ मेरा पहला और एकमात्र जुड़ाव है और मैं भारत में प्रीमियर लीग का पहला ब्रांड दूत बनने को लेकर रोमांचित हूं.’’ फुटबाल को लेकर पिछले कुछ समय में काफी हाईप बनी है और इस दौरान भारत ने फीफा अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी भी की.

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट हमेशा से पारंपरिक रूप से बढ़ रहा है लेकिन मुझे लगता है कि फुटबाल आगे आ रहा है और प्रीमियर लीग भारत में खेल के रूप में फुटबाल को बढ़ावा देने से जुड़ा है. मैनचेस्टर यूनाईटेड, आर्सेनल और चेल्सी जैसे बड़े क्लबों की भारत में काफी मौजूदगी है.’’

रणवीर ने आर्सेनल और फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी थियेरी हेनरी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अपने बचपन के हीरो थियेरी हेनरी से मिलने का अनुभव यादगार रहा. मुझे याद है कि वह काफी अच्छी तरह से हमारे से मिला. वह आर्सेनल का महान खिलाड़ी है और मेरे लिए सच्चा हीरो है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इतना महान होने के बावजूद वह काफी मृदुभाषी है. उसने प्रशंसक और सेलीब्रिटी के बीच बातचीत का मेरा नजरिया बदला.’’ रणवीर ने कहा, ‘‘उस दिन से मैंने कभी आटोग्राफ और सेल्फी से इनकार नहीं किया. जिस धैर्य के साथ उसने उस कमरे में मौजूद सभी लोगों को विशेष महसूस कराया उससे काफी कुछ सीखा जा सकता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडे को 'मिर्जापुर द मूवी' पर भी भारी पड़ी 'हनुमान अंश', 'हैवान' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
मंडे को 'मिर्जापुर द मूवी' पर भी भारी पड़ी 'हनुमान अंश', 'हैवान' ने तोड़ा दम
मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अक्षय-सैफ की 'हैवान', चौथे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'हैवान', शाकिंग है कलेक्शन
दूसरे मंडे घटी 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई, लेकिन बनी साल की चौथी हिट फिल्म, जानें- 11 दिनों का कलेक्शन
दूसरे मंडे घटी 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई, लेकिन बनी साल की चौथी हिट फिल्म
Video: सोहेल खान के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान, 'वॉन्टेड' लुक ने खींचा ध्यान
भाई सोहेल के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान, लुक ने खींचा ध्यान

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, मिर्जापुर से शुरू करेंगी सियासी पारी?
Mattress Care: गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
Embed widget