एक्सप्लोरर

जम्मू में बीएसएफ के जवानों के साथ कंगना ने बिताया दिन

मुंबई: कंगना रनौत की आने वाली फिल्म रंगून के रिलीज होने में अब कम ही समय बचा है. फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों प्रमोशन में जुटी हैं. इसी कड़ी में वो मंगलवार को जम्मू में थीं. जहां जवानों के साथ कंगना ने एक पूरा दिन बिताया. कंगना जवानों के साथ घुली मिलीं और पूरा दिन सेलिब्रेट किया. दूसरे विश्व युद्ध के समय की बनी इस फिल्म में ब्रिटिश काल की महक है. जो एक विंटेज फील कराती है.

6

सुबह 9:30 बजे अभिनेत्री जम्मू पहुंची. जहां बीएसएफ के जवानों द्वारा उनका शानदार स्वागत किया गया. बीएसएफ के बैंड ने उनके सम्मान में धुन बजाई तो अधिकारियों और उनके परिवार ने कंगना की अगुवानी की, जिन्हें उनसे मिलना था. इसके बाद कंगना को जिप्सी से बीएसएफ कैंप ले जाया गया. जहां वो काफी देर रुकीं. इसी दौरान कंगना बीएसएफ स्कूल के बच्चों से भी मिलीं, उनके साथ काफी बात की. बच्चे अपने बीच कंगना को पाकर खुश थे. 55

 

इसके बाद वो शहीद स्मारक गईं. जहां उन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. कंगना ने शहीदों के बलिदान, शौर्य, पराक्रम को सैलूट किया. शहीद स्मारक पर ट्रिब्यूट देने के बाद कंगना बीएसएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन से मिलीं. यह संगठन महिलाओं की दक्षता विकास का काम करता है. यहां सोसाइटी की महिलाओं ने उनका शानदार स्वागत किया. कंगना ने संगठन की महिलाओं का धन्यवाद दिया. जवान जब अपने परिवार से दूर सीमा पर रहता है तो यही संगठन उनके परिवार की देख रेख करता है. कंगना ने इसके लिए भी संगठन का आभार जताया.

88

इसके बाद कंगना उस जगह पहुंची जहां रंगून के ट्रेलर और गानों का शो रखा गया था. कंगना के साथ यह देखना सभी के लिए अद्भुत था. इसके बाद तो कंगना मानों फिल्म के अपने किरदार 'जांबाज़ जूलिया' में बदल गईं. कंगना रंगून के गाने ब्लडी हेल, मेरे पिया गए इंग्लैंड और अपनी सुपरहिट फिल्म क्वीन के गाने लंदन ठुमकदा समेत कई गानों पर बीएसएफ के जवानों के साथ जमकर थिरकीं.

अपने साथ कंगना को पाकर जवान काफी खुश थे. जवानों ने उनके लिए एक खास परफॉरमेंस की तैयारी भी की थी, जिसकी कंगना ने खूब तारीफ की. एक जवान ने तो रंगून का 'ये इश्क है' गाना भी गाया जो कंगना के दिल को भा गया, ये सब चल ही रहा था कि एक जवान ने कंगना को गुलाबी गुलाब दे दिया. मंगलवार को खुशकिस्मती से रोज़ डे था. इन सभी के बाद कंगना ने 300 जवानों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया.

22-compressed

जवानों से मिलने के बाद कंगना रनौत बीएसएफ कैंप स्टेडियम पहुंची. जहां वो जवानों के परिवार से मुखातिब हुईं. यहां आकर कंगना को लगा यहां जीवन सरल नहीं है. उन्होंने एक मोटिवेशनल स्पीच दी. और सभी लोगों को धैर्य व प्यार के लिए धन्यवाद दिया. इसके बाद कंगना ने ऑफिसर इंस्टिट्यूट में जवानों और उनकी पत्नियों के साथ लंच किया. ये पल देखते ही बनता था. इसके बाद यहां भी काफी देर बातचीत का सिलसिला चलता रहा. खाने के बाद कंगना आर्म्ड फ़ोर्सेस के साथ आखिरी ग्रुप फोटो खिंचवाई. इसके बाद जवानों के उन्हें एयरपोर्ट छोड़ दिया गया. रंगून के प्रमोशन के दौरान कंगना रोमांचित थीं. लेकिन बीएसएफ के जवानों के साथ बिताया समय उनके लिए काफी यादगार बन गया. ये ऐसी यादें हैं जिन्हें जब भी वो याद करेंगी खुश हो जाएंगी. रंगून एक इंटेंस पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसमें सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. जबकि निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेंमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने किया है. रंगून 24 फरवरी को रिलीज़ हो रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget