एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर ने की सलमान खान की तारीफ, कहा- सलमान और संजय हैं रियल स्टार

सिनेमा की मायावी दुनिया में भले ही जीवन गुजारना थोड़ा मुश्किल काम है लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि इसमें आगे बढ़ने का तरीका यही है कि दर्शकों के सामने अपने आप को असली रूप में पेश करें जैसे कि सलमान खान और संजय दत्त करते हैं.

नई दिल्ली: सिनेमा की मायावी दुनिया में भले ही जीवन गुजारना थोड़ा मुश्किल काम है लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि इसमें आगे बढ़ने का तरीका यही है कि दर्शकों के सामने अपने आप को असली रूप में पेश करें जैसे कि सलमान खान और संजय दत्त करते हैं. सलमान और संजय अच्छे दोस्त हैं और दोनों 25 साल से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में है. यह पूछे जाने पर कि उन्होंने एक अभिनेता और एक व्यक्ति के तौर पर इन दोनों की जिंदगियों से क्या सीखा तो इस पर रणबीर ने कहा कि उन्होंने असली रूप में रहने के बारे में सीखा. उन्होंने  कहा , ‘‘ सलमान सर और संजू सर जो फेमस सुपरस्टार हैं , उनसे यह सीखा है कि भले ही आप गलत कर रहे हों या सही, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप जो हैं वो बने रहें . वे दोनों ऐसे अभिनेता हैं जो सच में वही हैं जैसे वे दिखते हैं. उन्होंने शायद अपनी जिंदगी में गलतियां की होंगी और इसके लिए कीमत भी चुकाई होगी. ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ लेकिन आप जानते हैं कि एक व्यक्ति के तौर पर वे क्या हैं और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है. आप जनता के साथ हेरफेर नहीं कर सकते , आप पीआर से भरी जिंदगी नहीं जी सकते या इसकी कोशिश नहीं कर सकते , लोगों पर ऐसी छाप नहीं छोड़ सकते कि ‘ ओह मैं बहुत महान हूं. ’ आपको वही रहना चाहिए जो आप हैं. ’’ ‘‘ रॉकस्टार ’’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय के लिये जाने-जाने वाले अभिनेता का मानना है कि अंत में दर्शक फिल्मों से मनोरंजन चाहते हैं और एक अभिनेता के तौर पर वह चाहते हैं कि लोग उनका काम पसंद करें. रणबीर ने ‘ संजू ’ फिल्म के बारे में कहा कि राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी द्वारा लिखी पटकथा जब उनके पास आयी तो संजय के जीवन के हर आयाम ने उन्हें चौंकाया. उन्होंने कहा , ‘‘ जिस संजय दत्त को आप और मैं जानते हैं वह उससे बहुत अलग है जो आप फिल्म में देखेंगे. कोई ऐसा जो गलतियां करता है , डरता है , आप सोचेंगे कि वह अपरिपक्व और स्वार्थी है. इस नजर से उन्हें समझना नया और उत्साहित करने वाला है. ’’ ‘‘ संजू ’’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए
जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ स्टांप ड्यूटी के दिए
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
भारत-इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन, एमएस धोनी की बेटी जीवा संग क्यूट मोमेंट हुआ वायरल
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत
VIDEO: 'हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है...' CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget