एक्सप्लोरर

दूसरे हीरो संग Alia Bhatt के रोमांटिक-इंटीमेट सीन्स पर Ranbir का क्या होता है रिएक्शन, खुद किया खुलासा

Ranbir kapoor On Alia Bhatt Romantic Scenes With Others: रणबीर कपूर इन दिनों एक पॉडकास्ट के चलते सुर्खियों में हैं. अभिनेता ने आलिया भट्ट के दूसरे एक्टर्स संग रोमांस पर भी खुलकर बात की है.

Ranbir kapoor On Alia Bhatt Romantic Scenes With Others: रणबीर कपूर इस वक्त अपने एक पॉडकास्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक बातचीत के वक्त अभिनेता ने तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी थी. एक्टर ने 14 अप्रैल 2022 को अपनी मोहब्बत आलिया भट्ट से शादी रचा ली थी. दोनों की जोड़ी को सिनेमा और रियल लाइफ में खूब प्यार मिलता है.

रणबीर और आलिया को बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिना जाता है. हाल ही में अभिनेता ने आलिया भट्ट के दूसरे एक्टर्स के साथ रोमांस करने पर बात की है. रणबीर ने बताया है कि आलिया के दूसरे सेलेब्स के साथ रोमांस करने पर उनको कैसा लगता है. 

आलिया के दूसरे एक्टर संग रोमांस पर क्या बोले रणबीर
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. एक पॉडकास्ट में अभिनेता ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बने हैं. अभिनेता ने बताया है कि जब उनकी पत्नी दूसरे हीरो के साथ रोमांस या फिर इंटीमेट सीन करती हैं तो वह उस वक्त क्या महसूस करते हैं. रणबीर ने यह भी कहा कि उनको आज भी चीटर और कैसानोवा समझा जाता है. हालांकि रणबीर का कहना है कि वह एक इनसिक्योर पार्टनर नहीं हैं. रणबीर ने कहा, ‘मैं अपने काम को लेकर भी इनसिक्योर नहीं रहता. मुझे मेरे काम और आर्ट में बहुत भरोसा है’. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

मैं इनसिक्योर पार्टनर नहीं हूं
रणबीर ने आगे कहा, ‘काफी समय से मैं इनसिक्योर नहीं हूं. रही बात आलिया संग लाइफ को लेकर तो उस केस में भी मैं इनसिक्योर पार्टनर नहीं हूं. दूसरे शख्स के साथ आलिया ने पर्दे पर कई दफे रोमांस किया है. उसे देखकर मैं कभी इनसिक्योर नहीं हुआ. हां अगर 10 साल पहले मेरा पार्टनर अगर ऐसा कुछ कर रहा होता तो शायद मैं इनसिक्योर होता. लेकिन मैं बड़ा हो गया हूं. मैंने लाइफ को समझ और उसको जिया है’. अब रणबीर की इस बात से यह तो साफ हो गया है कि वह आलिया को दूसरे हीरो के साथ रोमांस करते देख जलन महसूस नहीं करते हैं, बल्कि उनके काम की तारीफ करते हैं. 

बहुत एफर्ट लगाती हैं आलिया
रणबीर ने आलिया को लेकर कहा, ‘मुझे आलिया के साथ छुट्टियां बिताने जाना और लौटकर घर आना पसंद है. जब भी मैं कोई शिकायत करता हूं तो वह उसमें बहुत एफर्ट लगाती है. जितना मैं उसके लिए बदलता हूं, उससे कहीं ज्यादा वो मेरे लिए बदलती है. उसकी टोन बहुत लाउड है. मेरे पिता भी बहुत लाउड थे. ऐसे माहौल में बड़े होने पर मुझे तेज आवाज परेशान करती है. ऐसे में वो मेरे लिए आवाज धीमी रखने की कोशिश करती है. जबकि वो एक ऐसी लड़की है, जो बहुत ज्यादा रिएक्ट करती है’.

यह भी पढ़ें: ग्रीस में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं Kriti Sanon, स्मोकिंग करते हुए Video वायरल! फैंस बोले- 'कहीं तो इनकी प्राइवेसी रहने दो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान, शुरू किया राहत अभियान
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने 75 करोड़ में खरीदे म्यूजिक राइट्स
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget