एक्सप्लोरर

300 रुपए लेकर घर से फरार हो गया था 'रामायण' का 'रावण', चाय सर्व करके गुजारे दिन, अब वसूल रहा 100 करोड़

Ramayana Actor Struggle Story: 'रामायण' की शानदार स्टार कास्ट में एक नाम सुपरस्टार यश का भी है जो फिल्म के लिए मोटी फीस ले रहे हैं. लेकिन कभी एक्टर के पास जेब में सिर्फ 300 रुपए थे.

Ramayana Actor Struggle Story: नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' की पहली झलक ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. रणबीर कपूर स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म में मेगा स्टार कास्ट देखने को मिलेगी. 'रामायण' की शानदार स्टार कास्ट में साउथ सितारे भी शामिल हैं. इनमें एक नाम 'रॉकी भाई' के नाम से पॉपुलर सुपरस्टार यश का भी है जो फिल्म के लिए मोटी फीस ले रहे हैं.

यश अपनी फिल्मों के लिए आमतौर पर 200 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं. लेकिन कभी एक्टर ने तंगी में भी दिन गुजारे हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर के पिता एक बस ड्राइवर थे. वहीं कभी एक्टर बनने के लिए यश भी अपने घर से भाग गए थे और तब उनकी जेब में सिर्फ 300 रुपए थे.

300 रुपए लेकर घर से फरार हो गया था 'रामायण' का 'रावण', चाय सर्व करके गुजारे दिन, अब वसूल रहा 100 करोड़


15 मिनट के रोल के लिए 50 करोड़ ले रहे यश
यश 100 करोड़ रुपए की फीस के साथ 'रामायण' के दूसरे सबसे महंगे एक्टर हैं. पहले नंबर पर राम का रोल करने वाले रणबीर कपूर हैं जो 150 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. 'रामायण' दो हिस्सों में बनाई जा रही है, पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में यश लंका के राजा रावण का किरदार निभाने वाले हैं. 'रामायण पार्ट 1' में यश का सिर्फ 15 मिनट का रोल है जिसके लिए सुपरस्टार ने 50 करोड़ रुपए की तगड़ी रकम वसूल की है. 

300 रुपए लेकर घर से फरार हो गया था 'रामायण' का 'रावण', चाय सर्व करके गुजारे दिन, अब वसूल रहा 100 करोड़


300 रुपए लेकर घर से भागे थे यश 
द न्यूज मिनट को दिए एक पुराने इंटरव्यू में यश ने कहा था- 'मैं अपने घर से भाग गया था. जब मैं बेंगलुरु आया, तो मैं पहुंचते ही डर गया. इतना बड़ा, डरावना शहर. लेकिन मैं हमेशा एक कॉन्फिडेंट लड़का था. मैं स्ट्रगल करने से नहीं डरता था. जब मैं बेंगलुरु पहुंचा तो मेरी जेब में सिर्फ 300 रुपए थे. मुझे पता था कि अगर मैं वापस गया, तो मेरे पेरेंट्स मुझे कभी यहां वापस नहीं आने देंगे.'

300 रुपए लेकर घर से फरार हो गया था 'रामायण' का 'रावण', चाय सर्व करके गुजारे दिन, अब वसूल रहा 100 करोड़

चाय सर्व करके किया गुजारा
यश ने इस दौरान ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी इनकम के लिए चाय सर्व करने का भी काम किया. यश ने बताया था- 'मैंने थिएटर करना शुरू कर दिया. सौभाग्य से कोई मुझे थिएटर करने के लिए ले गया. मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था. मैंने बैकस्टेज पैसे कमाना शुरू कर दिया. चाय देने से लेकर पूरा सब कुछ. शुरुआत में, मैंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने के लिए एक डायरेक्टर की मदद भी की.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget