एक्सप्लोरर

'समय के साथ धर्म बदलता है…' रामानंद सागर के बेटे ने किया ओम राऊत की 'आदिपुरुष' का किया बचाव

Adipurush Controversy: टीजर रिलीज के बाद से आदिपुरुष (Adipurush) को विवादों का सामना करने पड़ रहा है. वहीं इसपर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) ने अपनी बात रखी है.

Ramanand Sagar Son Prem Sagar On Adipurush Controversy: निर्देशक ओम राऊत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है. 28 सितंबर को प्रभास (Prabhas), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, लेकिन उसके बाद से ही इस फिल्म की आलोचना शुरू हो गई. टीजर में दिखाए गए हनुमान और रावण के लुक पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिल्म का विरोध लगातार जारी है और मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है. इसी बीच अब ‘रामायण’ सीरियल के निर्देशक रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) ने ‘आदिपुरुष’ पर अपनी बात रखी है.

प्रेम सागर ने किया बचाव

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की है, जहां पर उन्होंने आदिपुरुष पर अपनी बात रखते हुए फिल्म का बचाव किया है. प्रेम सागर ने कहा, “आप किसी को कुछ भी बनाने से कैसे रोक सकते हैं?  समय के साथ धर्म बदलता है और ओम राउत ने वही किया जो उन्हें ठीक लगा.

आदिपुरुष का पक्ष लेने से इनकार करते हुए प्रेम सागर ने  आगे कहा, ओम राऊत ने फिल्म को 'रामायण' नहीं कहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उन्हें इस तरह के किसी प्रोजेक्ट का ऑफर मिलता है तो वो अपने 'पालन और संस्कृति' के कारण उसे नहीं करेंगे.”

गौरतलब है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ साल 1987 में दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ये शो आज भी काफी लोकप्रिय है. वहीं कोविड के दौरान लॉकडाउन में इसे फिर से टीवी पर दिखाया गया था. और इसके रीटेलीकास्ट को भी भरपूर प्यार मिला था.

रामायण के राम ने की आदिपुरुष की आलोचना

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar) ने भले ही ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का बचाव किया हो, लेकिन ‘रामायण’ में राम का किरदार निभा चुके एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर टीजर का विरोध जताया था. उन्होंने कहा था, “सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर से छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है.”

यह भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget