एक्सप्लोरर

रामगोपाल वर्मा ने 'शादी' के कॉन्सेप्ट पर ही उठा दिए सवाल! नाराजगी इस कदर थी कि नहीं ले रहे थे रुकने का नाम

Ramgopal Verma On Marriage And Divorce: जाने-माने डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने शादी और तलाक को लेकर एक के बाद एक एक्स पर 7 पोस्ट किए हैं. इन ट्वीट्स में उनका गुस्सा और नाराजगी साफ झलक रही है.

Ramgopal Verma On Marriage And Divorce: बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से हाल ही में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी. स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक तलाक लेकर अलग हो गए हैं. दोनों ने अपनी चार साल पुरानी शादी खत्म कर ली है. इंस्टाग्राम पोस्ट में हार्दिक ने बताया कि बेटे अगस्त्य की खातिर दोनों जुड़े रहेंगे. हालांकि कपल ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने खत्म करने का ऐलान कर दिया है.

तलाक से पहले ही हार्दिक और नताशा को लेकर तमाम तरह की खबरें आई. दोनों की तलाक की खबरें लंबे समय से चल रही थी. हालांकि हाल ही में हार्दिक और नताशा ने अपने तलाक पर मुहर लगाकर सब कुछ साफ कर दिया. इसी बीच अब जाने-माने फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने शादी और तलाक को लेकर एक के बाद जमकर पोस्ट किए हैं. आइए देखते है कि रामगोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट्स में क्या कुछ लिखा है.

शादी नर्क में और तलाक स्वर्ग में

रामगोपाल वर्मा ने 20 जुलाई की शाम को एक के बाद एक कई पोस्ट किए. 22 मिनट में उन्होंने एक के बाद एक सात पोस्ट किए. इनमें उनका गुस्सा और नाराजगी साफ झलक रही थी कि इन 22 मिनटों में वो थोड़ी देर के लिए भी नहीं रुके. डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने अपने पहले पोस्ट में लिखा था कि, 'शादियां नर्क में होती हैं और तलाक स्वर्ग में होते हैं'. इसके बाद अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, 'मैं सरप्राइज्ड हूं कि क्या आज की शादी सच में उतने दिनों तक चलती है, जितने दिन में पैरेंट्स शादी करते हैं'. 

पेड नर्स बेहतर ऑप्शन है

रामगोपाल ने अपने अगले पोस्ट में लिखा कि, 'बुढ़ापे में देखभाल के लिए शादी करने के कंपेरिजन में एक पेड नर्स कहीं बेहतर ऑप्शन है. नर्स इसे एक पेड जॉब के रूप में करेगी जबकि एक पत्नी बूढ़े शख्स को हमेशा के लिए दोषी महसूस कराएगी'. इसके बाद डायरेक्टर ने अगले पोस्ट में लिखा कि, 'पुरुष से*स पाने के लिए प्यार का दिखावा करते हैं और महिलाएं प्यार पाने के लिए से*स का नाटक करती हैं और यही शादी की मेन प्रॉब्लम है'.

प्यार अंधा और शादी आंखें खोलने वाली

रामगोपाल ने इसके बाद के पोस्ट में लिखा है कि, 'प्यार अंधा होता है और शादी आंखें खोलने वाली है'. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि, 'एक शादी तभी सक्सेस हो सकती है जब आपमें एक ही व्यक्ति से बार-बार प्यार करने की असाधारण एबिलिटी हो'.

वहीं अपने आखिरी पोस्ट में फिल्ममेकर ने लिखा कि, 'आज तलाक की सुपर हाई रेट को देखते हुए, सबसे बड़े बेवकूफ गरीब माता-पिता हैं जो शादी के लिए अपनी नाक से खर्च करते हैं'. 

नेटिजंस ने किए ऐसे कमेंट्स


रामगोपाल वर्मा ने 'शादी' के कॉन्सेप्ट पर ही उठा दिए सवाल! नाराजगी इस कदर थी कि नहीं ले रहे थे रुकने का नाम

रामगोपाल के इन पोस्ट्स पर नेटिजंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, 'सही शादी एक लंबे समय तक चलती है, जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अंदर से यह बात पता होगी कि वे शादीशुदा हैं. लेकिन वे समाज के दबाव के कारण ऐसा नहीं कहते हैं'.

रामगोपाल वर्मा ने 'शादी' के कॉन्सेप्ट पर ही उठा दिए सवाल! नाराजगी इस कदर थी कि नहीं ले रहे थे रुकने का नाम

एक यूजर ने लिखा कि, सर, ठीक है, क्योंकि आपके पार्टनर की विचित्रताएं असल में डील ब्रेकर हैं, इसका एहसास करने जैसा रोमांस कुछ भी नहीं है. प्यार अंधा होता है और शादी केवल एक अल्टीमेट रियलिटी चेक है'.

एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'क्या होगा यदि आपके पास वह असाधारण एबिलिटी है लेकिन आपके साथी में ऐसी एबिलिटी नहीं है या वह ऐसी एबिलिटी कहीं और दिखा रहा है?' वहीं एक यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए कमेंट में लिखा कि, 'एटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड" का भारतीय रीमेक बनाएं'. 

यह भी पढ़ें: 'ये बहुत अजीब है..' क्या कपिल शर्मा के शो से निकाली गई थीं सुमोना चक्रवर्ती? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Jana Nayagan BO Day 2: 'जना नायकन' ने दूसरे दिन भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस, छापे करोड़ों, जानें- टोटल कलेक्शन
'जना नायकन' ने दूसरे दिन भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस, जानें- दो दिनों का कुल कलेक्शन
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget