एक्सप्लोरर

'ये बहुत अजीब है..' क्या कपिल शर्मा के शो से निकाली गई थीं सुमोना चक्रवर्ती? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Sumona Chakravarti: सालों तक कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रही सुमोना ने बाद में शो छोड़ दिया था. तब यह भी कहा गया कि उन्हें शो से निकला गया था. लेकिन अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

Sumona Chakravarti: एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती  को कपिल शर्मा के शो से खास और बड़ी पहचान मिली थी. शो में वे कपिल शर्मा की पत्नी के किरदार में नजर आती थीं. हालांकि बाद में सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल का शो छोड़ दिया था. अफवाहें यह भी उड़ी कि एक्ट्रेस को शो से निकाल दिया गया था.

कभी सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा के शो का अभिन्न हिस्सा थी लेकिन बाद में जब वे शो में नजर नहीं आई तो लोगों ने कयास लगाए कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है. उन्होंने बता दिया है कि उन्हें शो से निकाला गया या उन्होंने खुद शो छोड़ा था.

सुमोना बोलीं- यह बहुत अजीब है 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti)

सुमोना चक्रवर्ती ने इन बातों को लेकर हाल ही में न्यूज 18 संग एक इंटरव्यू किया. एक्ट्रेस और कॉमेडियन ने इस दौरान कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कपिल के शो से निकाले जाने की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, 'यह बहुत अजीब है क्योंकि सचमुच कुछ दिन पहले, एक बहुत अच्छा आर्टिकल था. मैंने एक पत्रकार से बात की थी और बिल्कुल उल्टी बात कही थी. फिर दो दिन बाद एक अन्य मीडिया हाउस ने एक आर्टिकल में बिल्कुल विपरीत बात कही थी. मेरे पास कहने को कुछ नहीं था क्योंकि मैं रोमानिया में थी'.

हम सभी फिर आगे बढ़ गए

बाद में साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' आया था. सुमोना इसमें भी नजर नहीं आई. तब भी उन्हें लेकर तमाम तरह की बातें हुई. इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि, 'मैंने यह बार-बार कहा है, मैं एक शो का हिस्सा थी जो पिछले साल जुलाई में खत्म हुआ था और ऐसा नहीं है कि मैंने शो छोड़ दिया या मुझे निकाल दिया गया, शो जुलाई में खत्म हुआ और उसके बाद, हम सभी आगे बढ़ गए.

मैं क्यों कपिल से परेशान होऊंगी?

सुमोना ने यह भी बताया है कि कपिल शर्मा और उनके बीच का रिश्ता ठीक है. दोनों के बीच कोई खटास नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं खतरों के खिलाड़ी कर रही हूं. उन्होंने (कपिल शर्मा) एक और शो किया. बस इतना है कि हमारे बीच कोई खटास नहीं है. मैं (कपिल से) क्यों परेशान होऊंगी? वह और मैं पहले भी काम कर चुके हैं और मैं रोमानिया गई थी'.

यह भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी में कोई मर्द नहीं है', 48 साल की उम्र में प्यार ढूंढ रही मशहूर एक्ट्रेस! कहा- 2021 से सिंगल हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget