एक्सप्लोरर

किंग खान से जुड़े इस खास शख्स ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'शाहरुख के शरीर पर लगाई गई आग इतनी तेज थी कि वो मर भी सकते थे'

Rakesh Roshan on Shah Rukh Khan: फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने शाहरुख खान को लेकर कई फिल्में बनाई हैं. एक फिल्म का सीन शूट करते समय शाहरुख ने जो किया उसे देखकर निर्देशक काफी डर गए थे.

Rakesh Roshan on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तारीफ हर कोई करता है. जो भी सितारा उनके संघर्ष के दिनों से जुड़ा है वो जानता है कि शाहरुख काम को लेकर कितने जुनूनी हैं. साल 1997 में फिल्म कोयला आई थी और अब उसे रिलीज हुए 27 साल हो गए हैं. इस मौके पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने शाहरुख खान को लेकर कुछ खुलासे किए हैं और फिल्म से जुड़ा अहम किस्सा भी बताया है.

शाहरुख खान के साथ राकेश रोशन ने कई फिल्में बनाईं और उनके फेवरेट एक्टर्स में शाहरुख का नाम भी शामिल है. राकेश रोशन ने कई बार शाहरुख की तारीफ की है लेकिन फिल्म कोयला का वो किस्सा क्या था चलिए बताते हैं.

'कोयला' से जुड़ा किस्सा राकेश रोशन ने सुनाया

बॉलीवुड हंगामाा के मुताबिक, राकेश रोशन ने फिल्म कोयला के 27वीं एनिवर्सरी पर फिल्म को लेकर कुछ बातें कहीं. उन्होंने कहा, 'शाहरुख बहुत ही डेयरिंग पर्सन हैं. जब मैंने क्लाइमैक्स लिखा और शाहरुख को सुनाने गए तो मुझे लगा था कि वो इसे रिफ्यूज करेंगे लेकिन उन्होंने जो कहा वो सुनकर मैं हैरान हुआ. मैंने उन्हें फिल्म के क्लाइमैक्स वाला सीन समझाया और कहा कि आपको बस आग लगाना है और शॉट बदला जाएगा फिर बॉडी डबल पर पूरा सीन फिल्माया जाएगा.'


किंग खान से जुड़े इस खास शख्स ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'शाहरुख के शरीर पर लगाई गई आग इतनी तेज थी कि वो मर भी सकते थे

राकेश रोशन ने कहा कि जैसे ही उन्होंने शाहरुख को वो कहा तो शाहरुख ने कहा कि वो ही ये सीन करेंगे. राकेश को लगा कि शाहरुख ने आग लगाने वाली बात पर हामी भरी है लेकिन शाहरुख ने पूरे सीन को लेकर हां बोला था. राकेश रोशन ने आगे कहा, 'जब मैंने उन्हें शरीर पर आग लगाकर भागते देखा तो सच में मैं काफी डर गया था.'

इससे पहले एक इंटरव्यू में सिनेमैटोग्राफर समीर आर्या ने बताया था कि वो सीन जब शूट हो रहा था तब वो भी वहीं थे. उन्होंने बताया कि शाहरुख ने जैसे ही शरीर पर आग लगाई तो सभी डर गए, आग इतनी तेज थी कि वो मर भी सकते थे लेकिन जब सीन शूट हुआ और फायर को बुझाया गया तो सभी ने उनके लिए तालियां बजाईं और सबने कहा, 'मान गए बॉस.' 

बॉक्स ऑफिस पर क्या था 'कोयला' का हाल?

साल 1997 में आई फिल्म कोयला में शाहरुख खान के अलावा माधुरी दीक्षित, अशोक सर्राफ, जॉनी लीवर और अमरीश पुरी अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था और उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया था. Sacnilk के अनुसार, फिल्म कोयला का बजट 12 करोड़ रुपये था जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 27.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सफल साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: दुबई में सलमान खान ने की संजय दत्त के बेटे से मुलाकात, वीडियो में दिखी 'संजू-भाईजान' की पुरानी झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget