एक्सप्लोरर

Raju Srivastav Health Update : अभी भी वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, हेल्थ को लेकर आया ये अपडेट

Raju Srivastav Health Update :  58 साल के कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव  (Raju Srivastav) की हालत नाज़ुक बनी हुई है. 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान कॉमेडियन को हार्ट अटैक आया था.

Raju Srivastav Health Update :  58 साल के कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव  (Raju Srivastav) की हालत नाज़ुक बनी हुई है. कल यानी 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान कॉमेडियन को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है. राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि जब से कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती किया गया है, तब से उन्हें होश नहीं आया है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक राजू श्रीवास्त  कॉमेडियन वेंटीलेटर पर हैं. राहत की बात ये है कि वो क्लीनिकल मेडिकेशन को रेस्पॉन्ड कर रहे हैं. 

दीपू श्रीवास्तव ने डॉक्टरों के हवाले से एबीपी न्यूज़ से कहा कि राजू श्रीवास्तव की हालत चिंताजनक है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है. दीपू ने बताया कि एम्स के डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को होश में लाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, मगर अब तक उन्हें होश नहीं आया है और उनके शरीर में अब तक किसी तरह की कोई हलचल नहीं देखी गयी है, जो डॉक्टर्स और उनके करीबियों की चिंता को और बढ़ा रहा है. 

उल्लेखनीय है कि राजू श्रीवास्तव की इससे पहले दो बार एंजिओप्लास्टी हो चुकी है. पहली बार 10 साल पहले मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूबेन अंबानी  अस्पताल में और 7 साल पहले मुम्बई के लीलावती अस्पताल में. दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि बड़े भाई राजू श्रीवास्तव की नाजुक हालत को देखते हुए परिवार के तमाम लोग काफी चिंतित हैं और इस वक्त एम्स में उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा भी इस वक्त दिल्ली में एम्स में मौजूद हैं.

गौरतलब है कि बुधवार को तकरीबन 11.00 बजे दक्षिण मुम्बई के एक जिम में ट्रेड मिल पर वॉक करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था और वो बेहोश होकर वहीं गिर पड़े थे और फिर फौरन उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा
बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा
शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
Video: 'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास नीतू संग दिए पोज, सनी देओल ने रवि दुबे को लगाया गले
'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास संग दिए पोज, सनी ने रवि को लगाया गले

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget