एक्सप्लोरर

सालों अलग रहने के बाद भी डिंपल ने राजेश खन्ना को क्यों नहीं दिया था तलाक? एक्टर ने बताई थी वजह, कहा था- 'ये दिलों की बात है....'

Rajesh Khanna-Dimple Kapadia: राजेश खन्ना से सालों अलग रहने के बाद भी डिंपल कपाड़िया ने एक्टर को तलाक नहीं दिया था. वहीं अभिनेता ने एक बार इस बारे में बात की थी.

Rajesh Khanna-Dimple Kapadia: राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे. उन्होंने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं और वे अपने फैंस के दिलों पर राज करते थे. वहीं लड़कियां तो उनकी दीवानी थीं लेकिन राजेश ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी. इस जोड़ी ने 1973 में सात फेरे लिए थे. उस समय डिंपल सिर्फ़ 15 साल की थीं और अपनी पहली फ़िल्म 'बॉबी' से स्टारडम की दहलीज़ पर थीं. वहीं राजेश खन्ना उस दौरान हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा नाम बन चुके थे.

इस जोड़ी की दो बेटियों, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं. राजेश और डिंपल की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा नहीं चली और फिर वे एक-दूसरे का साथ छोड़ अलग रहने लगे थे. हालांकि डिंपल ने राजेश खन्ना को कभी तलाक नहीं दिया. वहीं एक बार दिवंगत सुपरस्टार ने इसकी वजह का खुलासा किया था.

डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को तलाक क्यों नहीं दिया थ?

जब राजेश और डिंपल के लिए एक साथ रहना मुश्किल हो गया था तो 1982 में उन्होंने अलग रहने का फैसला कर लिया था। लेकिन इतने लंबे समय तक अलग रहने के बावजूद, उन्होंने कभी आधिकारिक तौर पर अपनी शादी खत्म नहीं की थी. डिंपल कभी तलाक के लिए राजी नहीं हुईं, जिससे कई लोग हैरान रह गए थे. खुद राजेश खन्ना को भी इस बात से हैरानी थी.  

1990 में आईटीएमबी शो को दिए एक इंटव्यू में, राजेश खन्ना ने इस बारे में बात की थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या दोबारा साथ आने का कोई मौका है, तो उन्होंने कहा, ''दोबारा मतलब? पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है ना उसने, वो देती ही नहीं. ये तो वो जाने किस के लिए नहीं देती है, पता नहीं किस के लिए. जब ​​वो आएगी यहां वैंकूवर में तब उनसे ये पूछिएगा. वो आपको सही जवाब देंगी. मैं तो इतना ही कह सकता हूँ कि तलाक नहीं दिया है, तो नहीं दिया. उनकी मर्जी है. और अब क्या है, बात तो दिलों की है. ”

आखिरी पलों में राजेश खन्ना के साथ थीं डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने सिर्फ़ एक फ़िल्म में साथ काम किया था. ये फिल्म 1990 में आई 'जय शिव शंकर' थी. बता दें कि राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई, 2012 को उनके मशहूर बंगले आशीर्वाद में हुआ था. हालाँकि वे दशकों से अलग रह रहे थे, लेकिन डिंपल उनके आखिरी पलों में उनके साथ थीं.

ये भी पढ़ें:-कौन हैं बेबी डॉल अर्चिता फुकन? असम की इन्फ्लूएंसर की Viral वीडियो ने मचा दिया है बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' की धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' की धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग, जानें 6 बजे तक का कलेक्शन
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 6 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 6 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget