एक्सप्लोरर

Rajesh Khanna Biopic: वो 5 बातें जो बनाती है राजेश खन्ना की जिंदगी को और भी दिलचस्प, चढ़ते सूरज से ढलती शाम तक हर दौर को ‘काका’ ने जीया शान से

किसी की जिंदगी पर फिल्म बनना कोई मामूली बात नहीं होती...ये मौका उन्हें ही मिलता है जिनकी जिंदगी रंगीन होती है. और काका यानि राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की जिंदगी का तो हर मोड़ ही दिलचस्प था.

Rajesh Khanna’s Life Intresting facts: ये राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की ‘आराधना’ ही थी कि जिंदगी के चढ़ते सूरज से ढलती शाम तक हर दौर को काका ने ‘आनंद’ से जिया. ‘कटी पतंग’ की तरह इनकी जिंदगी ने भी खूब हिचकोले लिए लेकिन मदमस्त होकर जीवन रूपी ‘अमृत’ य़े यूं ही पीते रहे. ये ‘इत्तेफाक’ ही था कि इनके आगे बड़े से बड़े स्टार की जगमगाहट भी फीकी पड़ती चली गई. काका की जिंदगी में कई ऐसे कई रंग हैं और यही रंग अब सुनहरे पर्दे पर दिखेंगे. राजेश खन्ना की बायोपिक (Rajesh Khanna Biopic) की बात चल रही हैं. किसी की जिंदगी पर फिल्म बनना कोई मामूली बात नहीं होती...ये मौका उन्हें ही मिलता है जिनकी जिंदगी रंगीन होती है. और काका की जिंदगी का तो हर मोड़ ही दिलचस्प था. फिर चाहे बात उनके स्टारडम से भरपूर करियर की हो या फिर उतार चढ़ाव से भरी निजी जिंदगी. इनकी जिंदगी की किताब के पांच पन्ने ऐसे हैं जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं तो. भला इन पर फिल्म क्यों ना बने. 

कुछ ऐसा थी बॉलीवुड में शुरुआत
कहते हैं राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. थोड़े बड़े हुए तो एक्टिंग को ही करियर बनाने की ठान ली. सो चले आए थियेटर की दुनिया में. कुछ साल थियेटर करने के बाद इन्होंने बॉलीवुड की राह पकड़ी और इन्हें इनकी पहली फिल्म 1966 में मिली जिसका टाइटल था – आखिरी खत. भले ही उनकी पहली फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन 3 साल बाद रिलीज आराधना ने उनकी जिदंगी बदलने का काम किया.

एक्टर से इस तरह बने सुपरस्टार
1969 में शर्मिला टैगोर के साथ राजेश खन्ना आराधना फिल्म में नजर आए थे. यूं तो ये नायिका प्रधान फिल्म थी लेकिन राजेश खन्ना ने अपने चार्म की ऐसी छाप छोड़ी कि लोग उनके दीवाने हो गए. लड़कियां उनमें अपना ड्रीम ब्वॉय तलाशने लगी थीं. इस एक फिल्म ने ना जाने क्या जादू किया कि हर निर्देशक की पसंद राजेश खन्ना बन गए थे. राजेश खन्ना ने भी ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया और एक के बाद एक दे डाली 15 हिट फिल्में. ये उनका स्टारडम ही था जो लोगों के सिर चढ़कर बोला. उस दौर में लोग अपने बच्चों का नाम राजेश ही रखने लगे थे.

कुछ ऐसा था राजेश खन्ना का स्टारडम
राजेश खन्ना उन अभिनेताओं में से एक थे जिन्हें जिंदगी को शान से जीना पसंद था. कपड़ों से लेकर रहन सहन तक. उनके स्टाइल पर लड़कियां फिदा थीं. कहते हैं उनकी कार तक को लड़कियां चूम लिया करती थीं.  कहने वाले तो कहते हैं ऐसा स्टारडम हिंदी सिनेमा में आज तक किसी और हीरो का देखने को नहीं मिला.    

उतार चढ़ाव से भरी निजी जिंदगी
जिस वक्त राजेश खन्ना 31 साल के थे उस वक्त उनका दिल 16 साल की डिंपल कपाड़िया पर आया. दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला था और उस दौर में तो ये फासला और भी गहरा माना जाता था. लेकिन ज़मान की परवाह छोड़ राजेश खन्ना ने डिंपल का हाथ थामा तो करियर को ताक पर रखकर डिंपल भी राजेश खन्ना की हो गईं. राजेश खन्ना की जिंदगी का ये पहलू इनके सफर को और भी दिलचस्प बना देता है. हालांकि ये शादी उतार चढ़ाव से भरी रही. कुछ साल तक साथ रहकर डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना अलग हो गए. लेकिन अलग होकर भी ये रिश्ता कायम रहा. 

नायक से बने राजनेता
यूं तो फिल्मी दुनिया और राजनीति का आपस में ज्यादा लेना देना नहीं लेकिन राजेश खन्ना ने अपनी किस्मत यहां भी आज़माई. नई दिल्ली लोकसभा सीट से राजेश खन्ना सांसद रहे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था. हालांकि कुछ साल बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया.  

यूं तो राजेश खन्ना की जिंदगी की किताब का हर पन्ना रोमांच पैदा करता है लेकिन इन पांच पन्नों में उनकी जिंदगी का सार निहीत है. 

ये भी पढ़ेंः Kajol Secret Wedding Trick: काजोल से लें सीक्रेट वेडिंग के टिप्स! अपनी शादी में मीडियावालों को ही दे दिया था गलत पता, पत्रकार ढूंढते ही रह गए थे वेडिंग वेन्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को साढ़े 8 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को साढ़े 8 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
अमिताभ को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'आवारापन 2' से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम
क्या 'आवारापन 2' से कमबैक कर रहे हैं अरिजीत सिंह? टीम ने बताई सच्चाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget