एक्सप्लोरर

माता पिता के गुज़रने के बाद राजकुमार राव की हो गई थी ऐसी हालत, फिर उठाया था ये कदम

राजकुमार राव फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'मेड इन चाइना' का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के इस दुनिया को छोड़कर जाने को लेकर बातचीत की है.

 

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि उनके माता-पिता के निधन के बाद वे दुखी थे और इस दुख से निकलने के लिए उन्होंने खुद को काम में पूरी तरह से डुबो दिया. इसी साल सितंबर में राजकुमार राव के पिता का निधन हो गया था. राजकुमार जब साल 2017 में फिल्म 'न्यूटन' की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त उनकी मां का निधन हो गया था.

राजकुमार राव ने कहा, "अभिनेता बनकर मैं उन्हें जितनी खुशी दे सकता था, मैंने दी. मुझे पता है, अगर वे होते, तो उन्होंने मुझे कहा होता कि काम जरूरी है, जाओ और अपना काम करो."

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस दुख से काम करने के चलते ही उबर सकता था. मुझे खुशी है कि मैं अपने पिता को 'मेड इन चाइना' फिल्म का ट्रेलर दिखा पाया."

अपने पिता के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे ईमानदारी सिखाई. वे सबसे ईमानदार सरकारी अधिकारी थे. वो उस पोस्ट में थे, जहां से आसानी से बहुत सारा धन कमाया जा सकता था, लेकिन वो अपनी ईमानदारी पर टिके रहे." जूम पर आने वाले शो 'बाय इनवाइट ओनली' में उन्होंने अपने माता-पिता को खोने के बारे में बात की.

ये भी पढ़ें:

हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है 'मिशन मंगल', अक्षय कुमार बोले- फिल्म का जलवा बरकरार रहेगा 

'शमशेरा' के सेट से लीक हुआ रनबीर कपूर का लुक, 'संजू' के बाद फिर से कर दिया हैरान

राजकुमार राव फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'मेड इन चाइना' का प्रमोशन कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय नज़र आएंगी. यही नहीं इस फिल्म में बोमन ईरानी और परेश रावल जैसे कलाकार भी नज़र आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जोकि काफी चर्चा में भी है. इसके अलावा इसके कुछ गाने भी यूट्यूब पर रिलीज़ हो चुके हैं. फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाले ने किया है. फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget