एक्सप्लोरर

Raj Kapoor Birth Anniversary: बर्थ एनिवर्सरी पर राज कपूर को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, 'शोमैन' संग अपनी थ्रो बैक तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Raj Kapoor Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के शोमैन राजकपूर की आज 99वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर धर्मेंद्र ने राजकपूर को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है.

Raj Kapoor 99th Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के इतिहास में राजकपूर को एक महान एक्टर, निर्देशक और निर्माता के तौर पर जाना जाता है. राजकपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को हुआ था. 1947 में फिल्म ‘नील कमल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाले राज कपूर को 'भारतीय सिनेमा का ग्रेटेस्ट शोमैन' कहा जाता था. आज राजकपूर की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर दिवंगत एक्टर को तमाम फैंस याद कर रहे हैं. वहीं लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने भी शो मैन की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया.

राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर धर्मेंद ने की पोस्ट
धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर राज कपूर के साथ अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर किसी इवेंट की नजर आ रही है जहां दोनों सुपरस्टार फॉर्मल सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के बगल की सीटों पर बैठे हुए बातचीत में मशगूल दिख रहे हैं. तस्वीर में राजकपूर धर्मेंद का हाथ पकड़ हुए दिख रहे हैं.

अपनी पर्सनल एल्बम से इस थ्रोबैक खजाने को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो राज साहब, हम आपको याद करते हैं!...आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

‘मेरा नाम जोकर’ में धर्मेंद्र और राजकपूर ने किया था साथ काम
धर्मेंद्र और राज कपूर ने 1970 की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में एक साथ काम किया था. इस फिल्म का निर्देशन, एडिटिंग और निर्माण भी राज कपूर ने अपने बैनर आर.के. फिल्म्स के तहत किया था. राज कपूर स्टारर इस फिल्म से उनके बेटे ऋषि कपूर का स्क्रीन डेब्यू हुआ था. फिल्म में सिमी गरेवाल, केन्सिया रयाबिंकिना, पद्मिनी, मनोज कुमार और धर्मेंद्र ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था.

राजकपूर का 1988 में हुआ था निधन
बता दें कि राज कपूर का जन्म पेशावर में पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी मेहरा के घर हुआ था. अपने शानदार करियर में, उन्होंने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते. कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था. भारत सरकार द्वारा उन्हें 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था. इंडियन सिनेमा के 'महान शोमैन' का 1988 में निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: परी की बर्थडे पार्टी में अनुपमा को जलील करेगा वनराज, काव्या शाह निवास को करेगी अलविदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget