एक्सप्लोरर

'वो आंखों में आंसू लिए बस माफी मांग रही थीं', राज बब्बर ने स्मिता पाटिल संग बिताए आखिरी पलों का किया खुलासा

Raj Babbar On Smita Patil: राज बब्बर ने एक इंटरव्यू के दौरान स्मिता पाटिल संग बिताए अंतिम पलों को याद किया. उन्होंने बताया कि वे लगातार माफी मांग रही थीं.

Raj Babbar On Smita Patil: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल का रिश्ता काफी उथल-पुथर से भरा रहा था. फिल्म भीगी पलकें के सेट पर दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी. नादिरा बब्बर से शादीशुदा होने के बावजूद राज बब्बर, स्मिता के निडर स्वभाव पर दिल हार बैठे थे और फिर देखते ही देखते इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी. 1983 में राज बब्बर ने स्मिता से शादी भी कर ली थी.

हालांकि 1986 में बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद पोस्टपार्टम के दौरान हुए कॉमप्लीकेशन के चलते स्मिता की मौत हो गई थी. वहीं एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने स्मिता पाटिल की मृत्यु से पहले उनके साथ बिताए अंतिम पलों का खुलासा किया है.

पूरे रास्ते माफी मांगती रही थीं स्मिता पाटिल
दरअसल रेडिफ डॉट कॉम को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान स्मिता पाटिल संग आखिरी पलों को याद करते हुए राज ने बताया, "घर से अस्पताल तक की पूरी यात्रा के दौरान वह माफ़ी मांगती रहीं और मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा. उन्होंने मेरी ओर आंसू भरी आँखों से देखा. उनकी नज़र ने सब कुछ कह दिया. एक घंटे बाद डॉक्टर बाहर आए और बताया कि वह कोमा में चली गई हैं."

'स्मिता की यादें आखिरी दिन तक मेरा हिस्सा रहेंगी'
राज ने स्मिता के साथ अपने गहरे जुड़ाव को लेकर कहा, "मैं उनका हिस्सा था और वह मेरा हिस्सा थीं. यह स्वाभाविक है कि आप उस व्यक्ति को याद करते हैं जो आपकी पूरी लाइफ में आपका दिल और आत्मा था, चाहे आप खुद को कितना भी बहादुर क्यों न कहें. वह और उनकी यादें मेरे आखिरी दिन तक मेरा हिस्सा बनी रहेंगी."

बता दे कि स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट आये थे और उन्होंने दोबारा शादी कर ली थी.

स्मिता ने राज बब्बर संग रिश्ते को दर्दनाक यात्रा बताया था
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान स्मिता पाटिल संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए राज ने कहा था, "स्मिता के साथ मेरा रिश्ता नादिरा के साथ समस्याओं का परिणाम नहीं था यह बस हुआ. वहीं स्मिता ने अपने रिश्ते को "एक दर्दनाक यात्रा" बताया था. टाइम्स ऑफ इंडिया को ही दिए एक और इंटरव्यू में दिवंगत एक्ट्रेस ने कहा था , "जिस तरह की स्थिति में हम शामिल हैं, हम दोनों एक निजी नरक से गुजर रहे हैं. यह कहना बहुत आसान है कि 'सब ठीक है' लेकिन रियलिटी में यह बहुत आसान नहीं है."

ये भी पढ़ें:-Rana Naidu 2 Teaser Out: जबरदस्त एक्शन से भरा है 'राणा नायडू 2' का टीजर, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी राणा दग्गुबाती की ये धांसू सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ गई 'जना नायकन' की रिलीज डेट! इस खास दिन पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है थलपति विजय की फिल्म
आ गई 'जना नायकन' की रिलीज डेट! इस खास दिन पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है विजय की फिल्म
Raja Shivaji BO Day 7: 'राजा शिवाजी' ने 7वें दिन भी मचाई धूम, 50 करोड़ के हुई पार, जानें-बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
'राजा शिवाजी' ने 7वें दिन भी मचाई धूम, 50 करोड़ के हुई पार, जानें-बजट वसूलने से है कितनी दूर?
डिलीवरी एजेंट की बदसलूकी पर रीवा अरोड़ा का फूटा गुस्सा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
डिलीवरी एजेंट की बदसलूकी पर रीवा अरोड़ा का फूटा गुस्सा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview
इंटरव्यू: 'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा

वीडियोज

Sansani: कैदी और जेलर की लव स्टोरी ! | Crime News |
Mahadangal | Suvendu's PA Murder: बंगाल में आखिर कब रुकेगी हिंसा? | TMC | BJP | Chitra Tripathi
Janhit | Thalapathy Vijay | Tamil Nadu Election: विजय का 'अग्निपथ', नहीं बनेंगे CM? | TVK | DMK
Akhilesh-Mamata Meet: : बंगाल में हार के बाद अखिलेश का ममता को साथ!| TMC | BJP
Suvendu PA Murder | Sandeep Chaudhary: PA हत्याकांड का सबसे सटीक विश्लेषण | West Bengal | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
नीतीश कुमार कैबिनेट से कितनी अलग है सम्राट सरकार? विभागों के बंटवारे में क्या-क्या हुआ नया, जानें
नीतीश कुमार कैबिनेट से कितनी अलग है सम्राट सरकार? विभागों के बंटवारे में क्या-क्या हुआ नया, जानें
तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? राज्यपाल ने विजय की TVK को नहीं दिया न्योता, DMK-AIADMK आएंगे साथ?
तमिलनाडु में कौन बनाएगा सरकार? गवर्नर ने विजय की TVK को नहीं दिया न्योता, DMK-AIADMK आएंगे साथ?
ICC T20 Rankings: कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
Lukkhe Web Series Review: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
लुक्खे रिव्यू: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर फायरिंग से भड़के ट्रंप, ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- अगर डील पर जल्दी...
होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर फायरिंग से भड़के ट्रंप, ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- अगर डील पर जल्दी...
HDFC Bank के ग्राहकों के लिए अलर्ट! होम लोन पर महंगी होगी EMI, जानें कितना बढ़ जाएगा खर्च?
HDFC Bank के ग्राहकों के लिए अलर्ट! होम लोन पर महंगी होगी EMI, जानें कितना बढ़ जाएगा खर्च?
किन देशों के लोगों में थैलसीमिया होने का खतरा ज्यादा, जानें क्या है इसकी वजह?
किन देशों के लोगों में थैलसीमिया होने का खतरा ज्यादा, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget