एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 25: 'रेड 2' ने चौथे संडे भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, अब 200 करोड़ी बनने से बस रह गई इतनी दूर, जानें- टोटल कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection : अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन एक बार फिर कमाई में तेजी दिखाते हुए खूब नोट छापे हैं.

 Raid 2 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाए हुए हैं. फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है इसी के साथ इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. दिलचस्प बात ये है कि मिशन इम्पॉसिबल 8, फाइनल डेस्टिनेशन और भूल चूक माफ जैसी कई नई रिलीज फिल्मों के आगे भी ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे संडे यानी 25वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ ने 25वें दिन कितनी की कमाई?
‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है. इस फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में खूब इम्प्रेस किया. फिल्म की शुरूआत ही जबरदस्त हुई थी और इसके बाद तो इसने पूरा बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया. रिलीज के तीसरे ही दिन अपने 48 करोड़ का बजट वसूलने वाली ये फिल्म अब सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 25 दिन पूरे कर चुकी है. इस दौरान इसने छप्परफाड़ कमाई कर ली है और मेकर्स की तिजोरियां भी नोटों से भर दी है. बावजूद इसके चौथे वीकेंड पर एक बार फिर ‘रेड 2’ की कमाई में तेजी देखने को मिली. फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40.6 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं तीसरे हफ्ते में ‘रेड 2’ का कलेक्शन 20.5 करोड़ रुपये रहा.
  • फिल्म ने 23वें दिन 1 करोड़ और 24वें दिन 1.85 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे संडे को 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 25 दिनों की कुल कमाई अब 162.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ अब 200 करोड़ से कितनी दूर
‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. यहां तक कि रिलीज के चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार कमाई की है. यहां तक कि सिनेमाघरों में भूल चूक माफ, केसरी वीर, कंपकंपी और मिशन इम्पॉसिबल 8 जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. फिल्म ने 25 दिनों में 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब इसे 200 करोड़ बनने के लिए 38 करोड़ की और जरूरत है. देखने वाली बात होगी कि क्या चौथे हफ्ते में फिल्म ये आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं.

‘रेड 2’ स्टार कास्ट
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में एक मई को रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़ें:-बटरफ्लाई लवर्स के लिए बेस्ट हैं वामिका गब्बी के ये लुक्स, कॉलेज फेस्ट में कर सकते हैं ट्राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget