एक्सप्लोरर

Riteish Deshmukh: एक्टिंग ही नहीं, क्रिकेट में भी उस्ताद हैं रितेश देशमुख, बल्ले से लगाए धड़ाधड़ शॉट

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो ना सिर्फ अच्छी एक्टिंग करते हैं, बल्कि क्रिकेट के भी शानदार खिलाड़ी हैं. हाल ही में 'रेड 2' एक्टर ने क्रिकेट खेलते हुए फोटोज शेयर की हैं.

Riteish Deshmukh: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. कॉमेडियन रोल हो या विलेन का किरदार, वह हर भूमिका में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं. रितेश ने अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल की है.

रितेश देशमुख को जितनी एक्टिंग पसंद है, उतना ही शौक उन्हें क्रिकेट खेलने का भी है, इसलिए जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वह क्रिकेट खेलने लगते हैं. इस कड़ी में उन्होंने क्रिकेट खेलते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


क्रिकेट खेलना बेहद पसंद
एक्टर ने जो फोटोज शेयर की हैं इनमें वो धड़ाधड़ शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने ग्रे कलर के लोअर के साथ वाइट शर्ट पहनी हुई है. हाथ में स्मार्ट वॉच भी है. अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा- 'शूटिंग के बीच क्रिकेट'

'राजा शिवाजी' रितेश की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि रितेश देशमुख इन दिनों अपनी नई फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग के बीच जैसे ही उन्हें समय मिला, उन्होंने अपने हाथों में बल्ले को थाम लिया और क्रिकेट खेलने लगे. दमदार शॉट लगाते हुए उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसकी घोषणा हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी और बताया था कि उनका प्रोडक्शन हाउस मुंबई फिल्म कंपनी जियो स्टूडियो के साथ मिलकर काम कर रहा है.

हिट फिल्मों की भरमार
रितेश देशमुख के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में 'तुझे मेरी कसम' से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की. इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा थीं. ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. साल 2004 में रिलीज हुई 'मस्ती' उनके करियर के लिए शानदार फिल्म रही. इसके बाद उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'ब्लफमास्टर', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी', 'धमाल', 'हाउसफुल', 'डबल धमाल', 'हाउसफुल 2', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'ग्रैंड मस्ती', 'हाउसफुल 3', 'टोटल धमाल', 'हाउसफुल 4' और 'बागी 3' जैसी कई हिट फिल्में दीं.

निगेटिव रोल से फैंस हैरान
एक्टर ने 'एक विलेन' में सीरियल किलर का किरदार निभाकर दर्शकों को चौंका दिया. हंसी ठिठोली करने वाले रितेश को पर्दे पर विलेन के किरदार में देखकर फैंस हैरान रह गए. फिल्म में उनके काम की खूब सराहना की गई. 'मरजावां' में भी उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया और जल्द ही वो अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में भी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे.

ये भी पढ़े:- श्याम बेनेगल को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में दी जाएगी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Box Office Prediction: क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
'ज्यादा खाते हुए देखकर लोग क्या सोचेंगे...' सना सईद को थी बुलिमिया बीमारी, Eating Disorder पर एक्ट्रेस ने की बात
ईटिंग डिसऑर्डर से जुड़ा अपना दर्द सना सईद ने किया साझा, लोगों को दिया हौसला
 'उस दिन का इंतजार है जब तुम वापस आओगे' तीनों बेटों की याद में तड़प रही हैं सेलिना जेटली
 'उस दिन का इंतजार है जब तुम वापस आओगे' तीनों बेटों की याद में तड़प रही हैं सेलिना जेटली
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates:'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget