एक्सप्लोरर

ये 5 एक्टर्स पहली ही फिल्म से बने थे सुपरस्टार, अब तो लोग नाम तक भूल गए

राहुल रॉय, भूमिका चावला से लेकर कुमार गौरव तक , 90 के दशक के ये सितारे अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त पहचान बनाने के बाद गुमनामी में खो गए.

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां किस्मत किसी भी मोड़ पर पलट सकती है. कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं और ऐसा लगता है कि उनका करियर अब बुलंदियोंं पर ही रहेगा. लेकिन इंडस्ट्री की सच्चाई ये है कि शुरुआती सफलता के बाद भी टिके रहना आसान नहीं होता है.

कुछ ऐसे ही सितारे हैं, जिन्होंने धमाकेदार शुरुआत की , लेकिन फिर धीरे-धीरे गुमनामी में खो गए. यहां तक की ये भी हो सकता है कि आज की पीढ़ी उन लोगों के नाम तक नहीं जानती होंगी.


ये 5 एक्टर्स पहली ही फिल्म से बने थे सुपरस्टार, अब तो लोग नाम तक भूल गए

राहुल रॉय का स्टारडम से लेकर गुमनामी तक का सफर

राहुल रॉय ने साल 1990 में महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म आशिकी से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस फिल्म को और इसके गानों को आज भी क्लासिक कल्ट में गिना जाता है. राहुल एक रोमांटिक हीरो के तौर पर घर-घर मशहूर हुए थे, लेकिन आशिकी के बाद उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी. एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर को धीमा कर दिया और यहां तक की कुछ समय बाद वह इंडस्ट्री से गायब ही हो गए. बाद में उन्होंने कुछ रिएलिटी शोज और छोटे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया लेकिन वो पहले जैसा मुकाम वापस से हासिल न कर पाए.


ये 5 एक्टर्स पहली ही फिल्म से बने थे सुपरस्टार, अब तो लोग नाम तक भूल गए

कुमार गौरव

कुमार गौरव का फिल्मी डेब्यू 1981 में लव स्टोरी से हुआ था, जो उस समय दर्शकों की धड़कन बन गई थी. उनके चॉक्लेटी लुक्स और मासूमियत ने लड़कियों को दीवाना बना दिया था. लेकिन अफसोस इस बात का है कि इसके बाद उनके करियर ने रफतार नहीं पकड़ी और कोई भी उनकी फिल्म खास नहीं चल पाई. फिर समय के साथ वो भी धीरे-धीरे गुमनामी में खो गए. अब वो बिजनेस कर रहे हैं.

ग्रेसी सिंह

लगान जैसी फिल्म में आमिर खान की एक्ट्रेस बनने का मौका मिलना बड़ी बात थी. इसके बाद मुन्नाभाई एमबीबीएस में भी दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया. लेकिन अफोसस इन सभी हिट फिल्मों के बाद उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट्स नहीं मिलीं और उनका करियर रुक सा गया , जिसके चलते उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. जिसके वजह से उनका करियर ढलता गया और वो फिल्मी दुनिया की रफ्तार से काफी पीछे रह गई.


ये 5 एक्टर्स पहली ही फिल्म से बने थे सुपरस्टार, अब तो लोग नाम तक भूल गए

भूमिका चावला

तेरे नाम साल 2003 में सलमान खान के साथ नजर आईं भूमिका चावला को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. यह फिल्म सुपरहिट रही और भूमिका रातों-रात बड़ी स्टार बन गईं. लेकिन इसके बाद उनके हिस्से ऐसी फिल्म नहीं आई जो उनके करियर को आगे तक ले जा सके. एक-एक कर कई फिल्में फ्लॉप होती गईं और फिर उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर कदम रख लिया, लेकिन वहां भी उन्हें कम ही पहचान मिल पाई, उसके बाद फिर वो गायब ही हो गईं.

अनु अग्रवाल

आशिकी की हीरोइन अनु अग्रवाल को लोग आज भी उसी फिल्म की वजह से पहचानते हैं. लेकिन वो पहचान ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाई. वो फिल्म सुपरहिट रही , लेकिन अनु को इंडस्ट्री में फिर काम करने का वो वाला माहौल नहीं मिल पाया, जिसकी उन्हें उम्मीदें थीं. कुछ और फिल्मों में नजर आने के बाद उन्होंने फिर फिल्मी दुनिया से पूरी तरह से ही दूरी बना ली और अब वो एक शांत लाइफ जी रही हैं, वो योग व सोशल वर्क से भी जुड़ गई हैं. 

इन सभी सितारों ने एक शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बिना मजबूत स्क्रिप्ट, सही गाइडेंस और इंडस्ट्री की पॉलीटिक्स को समझे बिना सक्सेस ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती है. इन सितारों के नाम एक दौर में सबकी जुबां पर हुआ करते थे, लेकिन आज इनके नाम कोई शायद ही जानता होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 7 बजे तक 10 करोड़ के करीब पहुंची
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शाम 7 बजे तक 10 करोड़ के करीब पहुंची
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी', 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर रिलीज
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर
इमरान हाशमी की 'आवारापन' की री-रिलीज डेट आई सामने, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगी टक्कर

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget