एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में किंग खान की फिल्म ‘रईस’ पर लगा बैन, सेंसर बोर्ड के आगे खरी नहीं उतरी फिल्म!

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बुरी खबर आई है. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है.

खबर है कि ‘रईस’ के कंटेंट को वहां के सेंसर बोर्ड ने सही नहीं माना. सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद पाया कि फिल्म में मुसलमानों को निगेटिव तरीके से पेश किया गया है और फिल्म में मुस्लिमों को गैंगस्टर और आतंकवादी दिखाया गया है.

इस बात को आधार बनाकर पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है. इससे पहले खबर ये थी कि शाहरुख की ‘रईस’ पाकिस्तान में रविवार को रिलीज की जाएगी.

आपको बता दें कि ‘रईस’ में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी हैं. ‘रईस’ माहिरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. हाल में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी माहिरा ने कहा था कि उनके देश को लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के बैन लगाने के फैसले के बाद ‘रईस’ का रिलीज होना मुश्किल लग रहा है. ऐसे में पाकिस्तान में मौजूद शाहरुख के फैंस को काफी निराशा हो रही है. इस फैसले के बाद वहां के दर्शक माहिरा की पहली बॉलीवुड फिल्म देखने से महरूम रह जाएंगे.

गौरतलब है कि उरी अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच के रिश्तों में खटास आ गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत की फिल्मों पर रोक लगा दी थी. एक लंबे अरसे के बाद ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ पिछले हफ्ते पाकिस्तान में रिलीज हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget