एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: 'रेस 3' ने पास किया मंडे टेस्ट; जानें चार दिनों का धमाकेदार कलेक्शन

Race 3 box office collection: इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार का टेस्ट भी पास कर लिया है. कामकाज वाले दिन भी इस फिल्म ने 14.24 करोड़ की कमाई की है. हालांकि बाकी तीन दिनों के मुकाबले ये कमाई करीब 51.18 फीसदी कम है.

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान की खान की फिल्म 'रेस 3' कमाई के रेस में इतनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है कि उसका मुकाबला करना बाकी सितारों के लिए बहुत मुश्किल भरा होगा. लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार का टेस्ट भी पास कर लिया है. कामकाज वाले दिन भी इस फिल्म ने 14.24  करोड़ की कमाई की है. हालांकि बाकी तीन दिनों के मुकाबले ये कमाई करीब 51.18 फीसदी कम है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने चार दिनों में 120 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने 'रेस 3' की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं.

डे-वाइज कलेक्शन

फिल्म को पहले दिन 29.17 करोड़ की ओपेनिंग मिली. दूसरे दिन छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और इसने 38 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन फिल्म को बढ़त मिली और इसने 39.16 करोड़ की कमाई कर ली. चौथे इसने 14.24 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर ये फिल्म चार दिनों में  कुल 120.71 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

  तीन दिन में ही तोड़ा 'रेस' सीरिज की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड 'रेस' और 'रेस 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 'रेस' सीरिज की ये तीसरी फिल्म है. तीन दिनों में ही इसने पिछली दोनों फिल्मों की लाइफटाइम कमाई से ज्यादा कमा लिए.
  • 'रेस' सीरिज की शुरुआत 2008 में हुई. 'रेस' में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, बिपाशा बासु, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी नजर आए. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस  पर 61 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 104 करोड़ की कमाई की.
  • 'रेस 2' में सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, अमीषा पटेल और अनिल कपूर नजर आए. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 94 करोड़ (Gross 127 करोड़) की कमाई की. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 162 करोड़ कमाए.
बता दें कि 'रेस 3' की स्टारकास्ट लगभग पूरी तरह चेंज है, पिछली सीरिज से सिर्फ अनिल कपूर और जैकलीन ही इस फिल्म में हैं. इसके अलावा सलमान खान के साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम है. 'रेस 3' का बजट 150 करोड़ है. जिस रफ्तार में ये फिल्म कमाई कर रही है उससे तो यही लगता है कि ये आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा. आखिर 'रेस 3' में कहां मात खा गए सलमान खान, जानें पिछली फिल्मों में क्या था खास इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. टिप्स इंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्मस ने इसे प्रोड्यूस किया है. बता दें कि इस फिल्म को समीक्षकों ने रेस सीरिज की पिछली फिल्मों की तुलना में खराब बताया है. इसे अच्छी रेटिंग भी नहीं मिली है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को 1.5 स्टार देते हुए लिखा है, ''अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो भी आपने उनसे ऐसी फिल्म को उम्मीद तो बिल्कुल भी नहीं की होगी. लेकिन अगर आप 'रेस' सीरिज के फैन हैं तो इसे देखकर आप टॉर्चर होने जैसा महसूस करेंगे. आप हर सीन में 'रेस के पुराने खिलाड़ी' सैफ अली खान को मिस करेंगे. इस फिल्म में जैकलीन एक सीन में कहती हैं, 'इतने झटके, आखिर ये कब खत्म होगा.' फिल्म देखते समय आपको भी यही लगता है कि आखिर ये कब खत्म होगा.'' पढ़ें रिव्यू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को ‘जना नायकन’ ने मारी बाजी, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
गुरु पूर्णिमा पर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, हर कहानी में मिलेगी जिंदगी की सीख
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget