एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की 'राजी' की धूम, कलेक्शन 60 करोड़ पार

अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की बेहतरीन कमाई जारी है. फिल्म ने अब तक 61.34 करोड़ रुपए कमा लिए है.

नई दिल्ली: आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं. इसके बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. फिल्म को वीकेंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कमाई के मामले में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 61.34 करोड़ रुपए कमा लिए है. रिलीज के आठवें दिन इस फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए कमाए. इसके साथ ही फिल्म ने 60 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है.

फिल्म ने 7.53 करोड़ रुपए की ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. इसके बाद फिल्म ने शनिवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 11.30 करोड़ रुपए कमाए. वीकेंड पर भी इस फिल्म को दर्शकों का कापी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वीकेंड पर फिल्म ने 14.11 करोड़ रुपए की बेहतरीन कमाई अपने नाम की. इसके बाद सोमवार को 6.30 करोड़ रुपए की कामई की. मंगलवार को 6.10 करोड़, बुद्धवार को 5.90 करोड़ रुपए, गुरुवार को 5.35 करोड़ रुपए और शुक्रवार को 4.75 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए फिल्म ने अब तक कुल 56.59 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

60 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' की कमाई के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए साझा किए हैं.

यहां देखिए फिल्म का Daywise Collection- Day 1:              7.53     करोड़ Day 2:            11.30    करोड़ Day 3:           14.11      करोड़ Day 4:            6.30     करोड़ Day 5:            6.10      करोड़ Day 6:            5.90     करोड़ Day 7:            5.35      करोड़ Day 8:           4.75       करोड़ Total:          61.34      करोड़

फिल्म ने साल 2018 में रिलीज होने वाली फिल्मों में वीकेंड तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है.

बता दें फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 1971 में हुई भारत पाक की पृष्ठ भूमि पर आधारित है. ये फिल्म लेखक हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' को लेकर बनाई है. ये फिल्म कहानी है एक 20 साल की स्टूडेंट की जो अपने पिता के कहने पर पाकिस्तान के एक शख्स से शादी कर लेती है और वहां जाकर एक जासूस के तौर पर काम करती है.

इस फिल्म के बैकड्रॉप में 1971 की लड़ाई को दिखाया गया है. 1971 की लड़ाई में सहमत की खुफिया जानकारियों ने कैसे देश को न सिर्फ एक बड़े खतरे से बचाया बल्कि जंग में जीत भी हासिल करवाई. बता दें कि इस फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं. इस फिल्म को अच्छा रिव्यू मिला है और रेटिंग भी बहुत अच्छी मिली है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन भी पॉजिटिव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget