एक्सप्लोरर

कोरोना संकट पर Priyanka Chopra ने मांगी हेल्प, कहा- भारत मेरा घर हैं और वहां लोग मर रहे हैं, प्लीज मदद कीजिए

प्रियंका चोपड़ा ने भारत में लगातार खतरनाक हो रहे कोरोना संकट को लेकर वैश्विक समुदाय से मदद की अपील की है. वीडियो मैसेज शेयर प्रियंका ने कहा कि भारत मेरा घर है, लोग वहां मर रहे हैं, प्लीज मदद के लिए आगे आइए.

भारत में कोरोना संकट ना सिर्फ लगातार गहराता जा रहा है बल्कि हजारों लोगों की हर दिन जान जा रही है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि देश में अब स्वास्थ्य सेवाओं की किल्लत की स्थिति बनती दिख रही है. ऐसे में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां मदद के लिए भी आगे आ रही हैं. इस सबके बीच फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की है. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और वहीं से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके लोगों से मदद के लिए हाथ बढ़ाने की अपील की है.

वीडियो मैसेज में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ''भारत मेरा घर है जो कोरोना से बुरी तरह जूझ रहा है.इस वक्त हर किसी की मदद की जरूरत है. भारत में रिकॉर्ड संख्या में लोगों जान जा रही है. हर जगह बीमारी है और ये बड़े पैमाने पर लगातार फैलता जा रहा है. ''

वीडियो प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं कि ये बेहद अहम वक्त है. अस्पतालों में जगह नहीं बची है. एंबुलेंस कम पड़ रही हैं. ऑक्सीजन की किल्लत है. श्मशान घाट भर चुके हैं. भारत मेरा घर है और वहां लोगों की जान जा रही है. वैश्विक बंधुत्व के तौर पर सभी को कदम बढ़ाने चाहिए. क्योंकि जबतक सभी सुरक्षित नहीं हो जाते तबतक कोई सुरक्षित नहीं होगा. इसलिए मदद के लिए आगे आइए.

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने जानकारी दी है कि वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिशें कर रही हैं. प्रियंका ने लिखा कि निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और हमारी कोशिश जारी है. हर कोई देख रहा है कि ये वायरस कहां तक फैल चुका है. दोनों देशों के बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता. जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं हो सकता है. इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद की कोशिशों में जुटा देखना राहत देता है. इस वायरस को हराना जरूरी है. ऐसा करने के लिए हम सभी की जरूरत होगी. दिल की गहराई से, शुक्रिया...

ये भी पढ़ें-

क्या पैसों की वजह से Kartik Aryan ने छोड़ दी करन जौहर की फिल्म दोस्ताना 2, अब सामने आई ये वजह

फिरोज खान को यादकर भावुक हुईं अभिनेत्री सेलिना जेटली, कहा- उन्होंने फोन पर ही साइन कर ली थी मेरी पहली फिल्म

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर इन गानों से मनाएं आजादी का जश्न, देशभक्ति से भर जाएगा माहौल
15 अगस्त पर इन गानों से मनाएं आजादी का जश्न, देशभक्ति से भर जाएगा माहौल
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
'आपको गए 14 साल हो गए, लेकिन मेरा वनवास खत्म नहीं हुआ', पिता विलासराव देशमुख को याद कर इमोशनल हुए रितेश देशमुख
पिता विलासराव देशमुख को याद कर इमोशनल हुए रितेश, शेयर की Unseen फोटो
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 3 करोड के पार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget