एक्सप्लोरर

प्रियंका-निक की शादी के रॉयल वेन्यू की एक रात की कीमत है 43 लाख, जानिए शाही भवन की खास बातें

प्रियंका चोड़ा जोधपुर के उमैद भवन में मंगेतर निक जोनास के साथ शादी करने जा रही हैं. शादी बेहद खास होने वाली है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है इस शाही वेन्यू पर एक रात गुजारने की कीमत ही आपको हैरान कर देगी.

नई दिल्ली: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनास की शादी की तैयारियां काफी पहले शुरू हो चुकी हैं. बहुत जल्द शादी की रस्में भी शुरू होने वाली हैं. जितनी स्पेशल प्रियंका और निक की शादी है उतना ही खास देसी गर्ल ने वेन्यू भी सेलेक्ट किया है. बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक दो दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं. शादी की तैयारियों के बीच गुरुवार को निक भी इंडिया आ गए हैं.

प्रियंका अपनी इस ग्रैंड वेडिंग को हर तरह से खास बनाना चाहती हैं. ऐसे में उन्होंने इस रॉयल वेन्यू के साथ-साथ हर चीज को यादगार बनाने के लिए काफी सारे अरेंजमेंट्स किए हैं. स्पेशल अरेंजमेंट के लिए प्रियंका और निक की शादी का बजट भी काफी हाई होने वाला है. इसका अंदाज इस वेन्यू के एक रात के किराए से ही लगाया जा सकता है. डेली मेल के अनुसार, इस पूरे रॉयल वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी एक रात का 43,15,500 रुपए होगा.

प्रियंका-निक की शादी के रॉयल वेन्यू की एक रात की कीमत है 43 लाख, जानिए शाही भवन की खास बातें

उमेद भवन पैलेस देश का ऐसा राजमहल है जो सबसे बाद तक संबंधित राज परिवार का निवास स्थान रहा है. यहां की सजावट और वैभवशाली आकर्षण लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लेता है. सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पैलेस का जायजा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा हाल ही में राजस्थान पहुंची.

प्रियंका-निक की शादी के रॉयल वेन्यू की एक रात की कीमत है 43 लाख, जानिए शाही भवन की खास बातें

आपको बता दें कि इस होटल में कई श्रेणी के रूम हैं जिसमें सबसे खास महारानी सुइट है. माना जा रहा है कि शादी की रात प्रियंका और निक जोनस महारानी सुइट में ही ठहरेंगे. प्रियंका चोपड़ा ने उमेद भवन में शादी के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी लोगों के लिए 65 विशेष सजावट वाले रूप बुक किए हैं. बताया जा रहा है कि यहां रुकने पर एक रात का खर्च 922 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए है.

प्रियंका-निक की शादी के रॉयल वेन्यू की एक रात की कीमत है 43 लाख, जानिए शाही भवन की खास बातें

दिलचस्प बात ये हैं कि यहां ठहरने वाले मेहमान सूर्यास्त के वक्त 14 सदी का चर्चित मेहरानगढ़ का किला भी अपने अपने छज्जे से देख सकेंगे. यह पैलेस और होटल 52 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें किस्म किस्म में फूलों के बगीचे, स्वीमिंग पूल, स्पा, मसाज रूम और योगा रूम आदि हैं. उमेद भवन के दरवाजे पहली बार 1942 में खोले गए और तब से काफी समय बाद तक यह जोधपुर राजपरिवार का शाही निवास स्थान रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का फैंस को बड़ा तोहफा, बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का फैंस को बड़ा तोहफा, बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
'मैंने तू-तड़ाक वाली भाषा सीखी', अमृता राव ने 'जॉली एलएलबी' के 13 साल पूरे होने पर किया इमोशनल पोस्ट
'मैंने तू-तड़ाक वाली भाषा सीखी', अमृता राव ने 'जॉली एलएलबी' के 13 साल पूरे होने पर किया इमोशनल पोस्ट
ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम हैं सबसे बड़े रिकॉर्ड?
ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम हैं सबसे बड़े रिकॉर्ड?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget