एक्सप्लोरर

Priya Sachdev Marriage Anniversary: पहली शादी टूटने के बाद प्रिया को मिला था 'प्यार', फिर बन गईं करिश्मा कपूर की 'सौतन'

Priya Sachdev: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की जिंदगी में प्रिया सचदेव की एंट्री उनके तलाक के करीब पांच साल पहले हो चुकी थी. दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा और शादी तक पहुंचा.

Priya Sachdev Sunjay Kapur Love Story: 'दो लोगों में न जब तक गिले होंगे, तीसरे से मिलने के न सिलसिले होंगे.' शेर कहें...या पंक्ति, लेकिन इसके तार सीधे वर्षों पहले करिश्मा कपूर, संजय कपूर और प्रिया सचदेव के बीच बुनी गई कहानी से जरूर जुड़ते हैं. आज इस कहानी को बताने का खास मौका यह है कि आज प्रिया सचदेव और संजय कपूर की शादी की सालगिरह है. तो हमारा फोकस करिश्मा पर न होकर उन दोनों पर रहेगा. हालांकि, ऐसा हो नहीं सकता कि इन दोनों का जिक्र हो और करिश्मा की बात ही न की जाए. तो बिना देर किए चलते हैं प्रिया और संजय कपूर की लव स्टोरी के सफर पर..

जब प्रिया से टकराईं संजय की नजरें

अपने जमाने की बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर ने देश के लाखों लड़कों को न केवल अपने अभिनय से, बल्कि अपनी सुंदरता से भी दीवाना बनाया था. हालांकि, करिश्मा के लिए उनकी मां ने जिसे चुना, वह संजय कपूर थे. करिश्मा ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी कबूल किया और लाखों दिलों को चकनाचूर कर करके हाथों में संजय के नाम की मेहंदी लगाई और दुल्हन बन गईं. दोनों की शादी साल 2003 में धूमधाम से हुई, जिसके बाद करिश्मा ने बेटी और बेटे को जन्म भी दिया. हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद ही करिश्मा और संजय के बीच खटपट होने लगी. इसकी वजह शायद संजय की नजरों का प्रिया से टकराना था. 

प्रिया संग संजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

जी हां, संजय कपूर ने प्रिया सचदेव को करिश्मा कपूर संग शादी में रहते हुए ही डेट करना शुरू कर दिया था. हालांकि, किसे पता था संजय का यह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर एक दिन जन्म-जन्म के बंधन में तब्दील हो जाएगा. दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. इस पार्टी में प्रिया को देखते ही संजय कपूर उनकी निगाहों में ऐसे खोए कि वह करिश्मा को भूलते चले गए. पहली मुलाकात के बाद दोनों के मिलने का सिलसिला बढ़ने लगा. ये मुलाकातें इतनी बढ़ गईं कि करिश्मा की आंखों में खटकने लगीं . हालांकि, करिश्मा संजय की इन मुलाकातों के आगे हार गईं और 2014 में दोनों ने तलाक दायर कर दिया. तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर घरेलू उत्पीड़न के साथ-साथ काफी सारे आरोप लगाए थे और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया.

पांच साल डेटिंग के बाद की शादी

इन सबसे परे संजय कपूर की निगाहों में सिर्फ और सिर्फ प्रिया सचदेव थीं और दिल में उनका प्यार बसा था. दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और करिश्मा से तलाक के अगले ही साल यानी 2017 में दोनों ने सात फेरे ले लिए. लेकिन क्या आपको पता है संजय के साथ-साथ प्रिया की भी यह दूसरी शादी है. दरअसल, प्रिया की पहली शादी साल 2006 में होटल बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन शादी नहीं चल पाई और उन्होंने तलाक ले लिया. आपको बता दें कि प्रिया सचदेव और संजय कपूर का एक बेटा भी है, जिसका नाम अजरियास कपूर है.

'शांकुतलम' के प्रमोशन के दौरान गई सामंथा रुथ प्रभु की आवाज़, हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 4 करोड के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 4 करोड के पार

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget