एक्सप्लोरर

पानी में डूब रहा था ये हीरो, करिश्मा कपूर ने बचाई थी जान, 33 साल बाद हुआ खुलासा

Karisma Karpoor: बॉलीवुड की 90 की दशक की टॉप एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर ने शूटिंग के दौरान अपनी पहली फिल्म के हीरो की जान बचाई थी. एक्टर ने खुद 33 साल बाद ये खुलासा किया है.

Karisma Karpoor Saved Harish Kumar: करिश्मा कपूर ने 17 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने हरीश कुमार के साथ फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद करिश्मा रातों रात स्टार बन गई थीं. वहीं एक्टर की बात करें तो उन्हें 80 और 90 के दशक में ‘एक ही फूल’, ‘फर्ज’ और ‘कानून’, ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नं. 1’, ‘आंटी नं. 1’, ‘प्रेम तपस्या’, ‘संसार’ और ‘हकीकत’ सहित कई फिल्मों में नजर आए. हालांकि, कुछ टाइम बाद ही हरीश कुमार ने शोबिज छोड़ दिया. वहीं सालों बाद हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में करिश्मा के साथ अपने शूटिंग के दिनों के कई अनुसने किस्से शेयर किए.

करिश्मा कपूर ने ‘प्रेम कैदी’ एक्टर की जान बचाई थी
1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ में एक सीन था, जिसमें करिश्मा कपूर हरीश कुमार से उन्हें स्वीमिंग सिखाने की जिद करती नजर आती हैं. हालांकि, करिश्मा को ब्लैक मोनोकिनी में देखने के बाद वह ऐसा करने से हिचते हैं. इसके बाद करिश्मा पूल के अंदर कूद जाती हैं और डूबने लगती हैं. ये देखकर हरीश भी पूल में कूद जाते हैं और एक्ट्रेस को बचाते हैं. हालांकि फिल्म में दिखाया गया ये सीन रियल में उल्टा था.

इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में हरीश कुमार ने खुलासा किया, "करिश्मा को बचाने के लिए मैं कूदा लेकिन रियलिटी में करिश्मा ने मुझे बचाया क्योंकि मुझे स्विमिंग नहीं आती थी. सच में मैं थोड़ी देर में ही डूबने लगा, डूब ही गया था और सबको लगा प्रैंक कर रहा है. सचमुच करिश्मा ने पकड़ा, उसको लगा की सच में मैं डूब रहा था, मैंने उनके कपड़े पकड़ लिये थे. एसा था 90 के दशक में."


पानी में डूब रहा था ये हीरो, करिश्मा कपूर ने बचाई थी जान, 33 साल बाद हुआ खुलासा

हरीश कुमार ने की बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन की थी शेयर
बता दें कि हरीश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उन्होंने कई हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया. उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, अक्किनेनी नागेश्वर राव, चिरंजीवी, धर्मेंद्र, जीतेंद्र और कई अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ भी स्क्रीन शेयर की. लेकिन उन्होंने जल्द ही शोबिज को छोड़ दिया और कम ही सुर्खियों में नजर आए. हरीश को आखिरी बार गोविंदा के साथ फिल्म 'आ गया हीरो' में देखा गया था.

हरीश ने क्यों छोड़ दिया था शोबिज
एक बार, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, हरीश ने खुलासा किया कि उन्हें अपना एक्टिंग करियर क्यों छोड़ा था. हरीश ने बताया था, “ "मैं बहुत ज्यादा भारत में हूं, कभी-कभी चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई में. लेकिन मैंने शोबिज क्यों छोड़ा, यह बेहद निजी कारण है, जिसके बारे में मैं ज्यादा बात करना पसंद नहीं करता. मुझे पीठ में बड़ी चोट लगी, जिसके कारण मुझे बिस्तर पर रहना पड़ा, जो मेरे लिए शोबिज़ छोड़ने का कारण भी बना.

यह एक बड़ी स्लिप डिस्क थी, जिसमें मेरे L3 और L5 में समस्याएँ थीं. हालात इतने खराब थे कि मैं वॉशरूम भी नहीं जा पा रहा था. जब मैं छोटा था तो मैं बहुत लापरवाह था और जब मुझे यह चोट लगी तो मुझे पता ही नहीं चला. लेकिन मैं किसी ऑपरेशन के लिए नहीं जाना चाहता था. जिंदगी में कभी-कभी हो जाता है, ऐसा समय आ जाता है. पहले-पहले डॉक्टर ने दो साल के लिए काम करने को मना कर दिया. उसके बाद पता ही नहीं चला कि कहां खो गया मैं."

यह भी पढ़ें:  Anupama Spoiler: अनु और यशदीप के रिश्ते को स्वीकार करेगा अनुज, श्रुति उठाएगी बड़ा कदम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
'लोका' एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की 300 करोड़ी 'प्रलय' में एंट्री, रणवीर सिंह संग मचाएगी धूम
'लोका' एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की 300 करोड़ी 'प्रलय' में एंट्री, रणवीर सिंह संग मचाएगी धूम

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget