एक्सप्लोरर

Adipurush: फिल्म के टीजर को 'टेम्पल रन' गेम बता रहे हैं लोग, विजुअल इफेक्ट्स की आलोचना पर आया कंपनी का बयान

Adipurush Vfx Trol: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष का टीजर बीते दिन ही रिलीज हुआ, जिसका इंटरनेट पर मजाक बन रहा है. इसे लेकर वीएफएक्स कंपनी की ओर से बयान सामने आया है.

VFXwaala Clarification On Adipurush Teaser: बॉलीवुड की फिल्मों पर इन दिनों मानो ग्रहण लगा हुआ है, ज्यादातर फिल्में या तो विवादों से घिर रही हैं या बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पस्त होकर रह जा रही हैं. फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी लंबे समय से चर्चा थी. फिल्म के टीजर रिलीज़ से पहले दर्शक इसको लेकर बेहद एक्साइटेड थे, लेकिन टीजर रिलीज़ के बाद फिल्म मेकर्स और पूरी टीम को दर्शकों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है.

दरअसल, फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर बीते दिन धूमधाम में रिलीज किया गया. बड़े बजट में बन रही इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें भी अलग थीं. टीजर को देखने के बाद जहां काफी लोगों ने इसकी तारीफ की है वहीं बड़ी संख्या में ऑडियंस को फिल्म की झलक पसंद नहीं आई है. डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर को राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य तरीके से 2 अक्टूबर को लॉन्च किया गया, जिसके बाद से इंटरनेट पर इसे लोग टेम्पल रन गेम बता रहे हैं.

टीजर का उड़ा मजाक

सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का टीजर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग इसके वीएफएक्स की तुलना बच्चों के टेम्पल रन गेम और गेम ऑफ थ्रोन्स से कर रहे हैं. कुछ ने मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि कार्टून नेटवर्क और पोगो जैसे कार्टून चैनल इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स खरीदेंगे. टीजर में देखा जा सकता है कि, प्रभास भगवान राम के किरदार में, तो सैफ रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि कृति सैनन सीता के रोल में हैं.

वीएफक्स कंपनी ने जारी किया बयान

इंटरनेट और कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘आदिपुरुष’ को सीजी और स्पेशल इफेक्ट्स कंपनी ने तैयार किया है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसने फिल्म का वीएफएक्स तैयार नहीं किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कंपनी का बयान शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'बहुत बड़े वीएफएक्स स्टूडियो, एनवाय वीएफएक्स वाला ने स्पष्ट किया है कि उसने आदिपुरुष के स्पेशल इफेक्ट्स या सीजी के लिए साथ काम नहीं किया और ना ही कर रहे हैं'. 


Adipurush: फिल्म के टीजर को 'टेम्पल रन' गेम बता रहे हैं लोग, विजुअल इफेक्ट्स की आलोचना पर आया कंपनी का बयान

यह भी पढ़ें-

आर्यन खान को अपना बेटा मानते हैं करण जौहर, सामने आई क्यूट झलक है इस बात का सबूत

Adipurush Teaser: सैफ अली खान को ‘रावण’ लुक में देख भड़के लोग, ‘खिलजी’ और ‘बाबर’ से हो रही तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल बाद गोविंदा का कमबैक, अनाउंस की फिल्म 'रूपा', नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
7 साल बाद गोविंदा का कमबैक, अनाउंस की फिल्म 'रूपा', नई एक्ट्रेस संग आएंगे नजर
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 5 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 5 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Sam Neill Death: नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर स्टार सैम नील, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया शोक
नहीं रहे हॉलीवुड स्टार सैम नील, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अनुपम खेर ने जताया शोक
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला शर्मा को दी आखिरी विदाई, Video देखकर नम हो जाएगी आंखें
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला को दी आखिरी विदाई, देखें Video

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget