एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करने के बीच Kalki 2898 AD को मिला पहला अवॉर्ड! नाग अश्विन ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इतने चार दिनों में ही बंपर कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म को इस बीच पहला अवॉर्ड भी मिल गया है.

Prabhas Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म शोबिज सेंसेशन बन गई है. फिल्म देश और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काट रही है और हर दिन कई करोडों का कलेक्शन कर रही है. वहीं क्रिटिक्स से लेकर दर्शक और तमाम सेलेब्स भी ‘कल्कि 2898 एडी’ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. टिकट काउंटर पर धमाल मचाने के बीच अब इस फिल्म ने एक अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

कल्कि 2898 एडी’ को मिला पहला अवॉर्ड
600 करोड़ की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. इस बीच दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को पहला अवॉर्ड भी मिल गया है. दिलचस्प बात ये है किये पुरस्कार किसी और ने नहीं बल्कि बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबाती ने दिया है. विराट पर्व एक्टर ने मुंबई में ‘कल्कि 2898 एडी’ का प्रमोशनल इवेंट होस्ट किया था. वहीं एक्टर ने अब स्टार वार्स के आइकॉनिक कैरेक्टर डार्थ वाडर की कस्टमाइज्ड फिगर के साथ फिल्म डायरेक्टर की सराहना की है. जिसके बाद नाग अश्विन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फिगर की एक तस्वीर करते हुए लिखा, "कल्कि का पहला पुरस्कार...वन एंड ओनली राणा दग्गुबाती की ओर से."


बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करने के बीच Kalki 2898 AD को मिला पहला अवॉर्ड! नाग अश्विन ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक

वहीं इस स्टोरी को रीशेयर करते हुए राणा दग्गुबाती ने कुछ इमोटिकॉन्स के साथ लिखा, "अभी और भी आने वाले हैं"
बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करने के बीच Kalki 2898 AD को मिला पहला अवॉर्ड! नाग अश्विन ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक

 

कल्कि 2898 एडी’ देश और विदेश में मचा रही धमाल
नाग अश्विन की एपिक साइंस-फाई ड्रामा, ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर जहां 302.4 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने महज चार दिनों में 507 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि ये फिल्म 600 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म की मल्टी स्टार कास्ट, बिग बजट और वीएफएक्स ने दर्शकों को ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए क्रेजी कर दिया है.

ये भी पढ़ें- शादी के सात दिन बाद ही सोनाक्षी ने दिखाये अपने असली रंग! पति जहीर से ये काम करा रहीं एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan-Gauri Wedding: 'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
Welcome To The Jungle BO Day 7: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget