एक्सप्लोरर

फैंस का इंतजार खत्म, मुबंई पहुंचे जस्टिन बीबर, आज रात होगा LIVE कंसर्ट

नई दिल्ली: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और पॉप स्टार जस्टिन बीबर बीती रात मुंबई पहुंच गए. आज मुंबई के पाटिल स्टेडियम में जस्टिन बीबर का कंसर्ट है जिसका कब से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ये जस्टिन बीबर का भारत में ये पहला कंसर्ट है.

यह भी पढ़ें- कंसर्ट से लेकर 'कॉफी विद करन' तक, यहां है जस्टिन बीबर के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

ग्रैमी अवॉर्ड पा चुके 23 साल के जस्टिन अपने चौथे एल्बम 'पर्पस' के प्रचार के लिए 'पर्पज वर्ल्ड टूर' कर रहे हैं और छह मई को अपने शो के सिलसिले में दुबई में थे. कल जब जस्टिन मुंबई पहुंचे तो उनके फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक थी.  यहां देखिए एयरपोर्ट की VIDEO:

 

Haha She Just Went Crazy on his Glimpse #photooftheday #paparazzi #justinbieber #fan #video #airport #arrival #india

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

फैंस के साथ-साथ जस्टिन भी इस शो के लिए एक्साइटेड हैं. जस्टिन ने कल ट्वीट किया, 'दुबई का शो शानदार था, अगला पड़ाव भारत है. क्या आप तैयार हैं?'  

बीबर को लाइव देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है और मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है. इसके साथ ही 1200 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स की भी तैनाती की गई है.

बीबर के इस दौरे पर उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को सौंपी गई है. कल मुंबई एयरपोर्ट पर जस्टिन के साथ शेरा भी दिखे. शेरा ने अपनी इस बड़ी जिम्मेदारी के बारे में एबीपी न्यूज़़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की है और बीबर की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के बारे में बताया है. यहां देखें उनका Exclusive Interview

फैंस का इंतजार खत्म, मुबंई पहुंचे जस्टिन बीबर, आज रात होगा LIVE कंसर्ट

फैंस के ऊपर जस्टिन का खुमार इस कदर है कि उनके शो के टिकटों की कीमत 4 हजार से 77 हजार रुपये रखी गई है. इतने महंगे टिकट के बावजूद लोगों में इसे लेने की मारामारी मची हुई है.

इसके अलावा इस शो में 100 बच्चों को मुफ्त में एंट्री दी जाएगी जिनके पास इस कार्यक्रम का टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं. इन बच्चों के लिए स्टेडियम में अलग से एक सीटिंग अरेंजमेंट होगी और उन्हें फल और जूस भी दिया जाएगा.

 

कंसर्ट के बाद बीबर अगले दो दिन में दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे. जस्टिन ताज महल का भी दीदार करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget