'भारत की लक्ष्मी' को लेकर दीपिका पादुकोण ने शेयर की ये VIDEO, PM मोदी ने की तारीफ
दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान 'भारत की लक्ष्मी' का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी. इसमें उनके साथ वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन पी.वी.सिंधु भी नजर आएंगी. दीपिका पादुकोण और पी वी सिंधु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस अभियान से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है.

दीपिका पादुकोण जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान 'भारत की लक्ष्मी' का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी. इसमें उनके साथ वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन पी.वी.सिंधु भी नजर आएंगी. दीपिका पादुकोण और पी वी सिंधु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस अभियान से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है.
इस वीडियो में, इन दोनों आइकॉन्स को प्रधानमंत्री की इस पहल के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है जिसका मकसद देशभर में महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को प्रकाश में लाना है. दीपिका और सिंधु के इस वीडियो को लेकर पीए मोदी का रिएक्शन भी सामने आया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "भारत की नारी शक्ति प्रतिभा और तप, दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रतीक है." उन्होंने यह भी लिखा, "हमारे लोकाचार ने हमें हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना सिखाया है. इस वीडियो के माध्यम से पी.वी. सिंधु और दीपिका पादुकोण ने 'भारत की लक्ष्मी' का जश्न मनाने का संदेश दिया है."
India’s Nari Shakti epitomises talent and tenacity, determination and dedication.
Our ethos has always taught us to strive for women empowerment. Through this video, @Pvsindhu1 and @deepikapadukone excellently convey the message of celebrating #BharatKiLaxmi. https://t.co/vE8sHplYI3 — Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2019
दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इस दीवाली, आइए हम अपने देश की महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हैं और जश्न मनाते हैं.'
This Diwali, let us throw light on & celebrate the contribution & accomplishments of the women of our country! #BharatKiLaxmi pic.twitter.com/ePujWeWXfe
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 22, 2019
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म 'छपाक' की शूटिंग खत्म की है. ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है. जिसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं.इसके अलावा दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में अहम भूमिका में नजर आएंगी.



















