एक्सप्लोरर

Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में-वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

Happy Birthday Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. मालूम हो कि पीएम मोदी के जीवन पर आधारित कई फिल्में और वेब सीरीज बनाई जा चुका हैं.

Narendra Modi Film-Web Series: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां पीएम मोदी हैप्पी बर्थडे विश कर रही हैं. भारत के साथ-साथ पीएम मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में हैं. वहीं कई फिल्में और वेब सीरीज ऐसी रही हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित हैं. इस बीच हम आपके लिए पीएम मोदी (PM Modi) की बायोपिक फिल्म और वेब सीरीज की सूची लेकर आएं हैं. 

पीएम नरेंद्र मोदी

हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार अदा किया है.साल 2019 में पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज  हुई. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई.लेकिन विवेक ओबेरॉय के नरेंद्र मोदी वाले लुक ने हर किसी का दिल जीता था. ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर आसानी से देखने को मिल जाएगी.

मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के अनसुने पहलुओं को वेब सीरीज 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' दर्शाती है. इस सीरीज में मोदी के बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया है. बॉलीवुड एक्टर महेश ठाकुर ने इस वेब सीरीज में पीएम मोदी का किरदार अदा किया है. ओटीट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ये सीरीज मौजूद है. बता दें कि इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी बना है. जिसका नाम मोदी सीजन 2 है.

एक और नरेन

'एक और नरेन' एक ऐसी फिल्म जो अब तक रिलीज नहीं हुई है. लेकिन इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वामी विवेकानंद के जीवन की कहानी को दर्शाया गया है. महाभारत फेम एक्टर गजेंद्र सिंह चौहान ने इस फिल्म में लीड रोल अदा किया है.

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक

यूं तो बॉलीवुड सुपरस्टार विक्की कौशल की फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म है. लेकिन इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार को शानदार तरीके से पेश किया गया है. मालूम हो कि उरी फिल्म में पीएम मोदी के किरदार को एक्टर रजित कपूर ने निभाया है. फिल्म उरी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ऐप पर देखने को मिलेगी.

'तुम्हारी दो मां है..' कहकर जब Ali Asgar की बेटी को स्कूल में चिढ़ाते थे बच्‍चे, वीडियो देख रो पड़ेंगे आप

Vivek Agnihotri: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को विवेक अग्निहोत्री ने बताया सही, कहा- 'इसका परिणाम होगा सकारात्मक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget