एक्सप्लोरर

Vivek Agnihotri: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को विवेक अग्निहोत्री ने बताया सही, कहा- 'इसका परिणाम होगा सकारात्मक'

Boycott Bollywood Trend: 'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को सही ठहराते हुए इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए हैं.

Vivek Agnihotri On Boycott Bollywood Trend: पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. फिल्मों और सितारों को बायकॉट करने के सोशल मीडिया ट्रेंड (Boycott Bollywood Trend) ने हर किसी के दिल में दहशत भर दी है. फिल्में रिलीज करने से पहले मेकर्स सोचते हैं कहीं बायकॉट के चलते उनकी फिल्म को भारी नुकसान का सामना न करना पड़ जाए.

हाल ही में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', रणबीर कपूर आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले इन फिल्मों को लेकर जमकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड हुआ. इस ट्रेंड पर बात करते हुए 'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी बात कही है. 

विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट ट्रेंड को बताया सही:

बायकॉट कल्चर के बारे में बोलते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, "ये एक अच्छा ट्रेंड है." उन्होंने एक समाचार पोर्टल से बात करते हुए बताया कि ये एक जटिल मुद्दा है और 'बायकॉट बॉलीवुड' अभियान 'बेहद अच्छा' है, क्योंकि ये लोगों की उस चीज की हताशा को दर्शाता है जिस पर बॉलीवुड विचार कर रहा है.

विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'इस प्रवृत्ति का आखिरी परिणाम बहुत सकारात्मक होगा. ये पूछे जाने पर कि क्या ये अभियान दक्षिणपंथी द्वारा किया जा रहा है, फिल्म निर्माता ने डेक्कन हेराल्ड को बताया कि ये बॉलीवुड के खिलाफ सांस्कृतिक विद्रोह है. विवेक अग्निहोत्री ने 'बॉलीवुड' से खुद को दूर करते हुए आगे कहा, 'मैं बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हूं, जो आजमाए और परखे हुए फॉर्मूले का इस्तेमाल करता है, बल्कि, वो इससे बाहर हैं और हिंदी फिल्में बनाते हैं.

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को उनकी पिछली टिप्पणियों की वजह से सोशल मीडिया पर बायकॉट का सामना करना पड़ा था. उसी पर टिप्पणी करते हुए विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने ईटाइम्स को बताया था, "आमिर के उस बयान के बाद उनकी फिल्म 'दंगल' रिलीज़ हुई थी और इसके आसपास ही उन्हें बायकॉट का सामना करना पड़ा था, बावजूद इसके दंगल बड़ी हिट साबित हुई थी. एक बात जो मैं जोड़ना चाहता हूं वो ये है कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं. मैं बस इतना चाहता हूं कि फिल्म उद्योग में सुधार किया जाए. ये नकली बिजनेस मॉडल एक गर्म हवा के गुब्बारे की तरह है जो फट गया है. मूल सिद्धांतों पर वापस आना चाहिए जो कहानी, लेखक, निर्देशक हैं. केवल सितारों और उनके पीआर अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए."

ये भी पढ़ें:

KBC 14: कोल्हापुर की ये हाउसवाइफ बनीं पहली करोड़पति, क्या जीत पाएंगी 7.5 करोड़ रुपये?

पैचअप के बाद पत्नी Charu Asopa के लिए ये खास काम करना चाहते हैं Rajeev Sen, एक्टर ने खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget