एक्सप्लोरर

नहीं रहे 'पीपली लाइव' के अभिनेता सीताराम पांचाल 

सीताराम पांचाल 2014 से फेफड़े और गुर्दे के कैंसर से पीड़ित थे और शुरुआती जांच के बाद घर पर उनका आयुर्वेदिक तरीके से इलाज चल रहा था.

मुंबई: 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह', 'शक्ति', 'स्लम डॉग मिलेनियर', 'पीपली लाइव', 'पान सिंह तोमर', 'जॉली एलेलबी' जैसी कई फिल्मों में भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता सीताराम पांचाल का आज सुबह उन्हीं के मीरा रोड (मुम्बई के पास) निवास में निधन हो गया. सीताराम पांचाल के 19 वर्षीय बेटे रिषभ ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात करते हुए इस खबर की जानकारी दी.
 

 

सीताराम पांचाल 2014 से फेफड़े और गुर्दे के कैंसर से पीड़ित थे और शुरुआती जांच के बाद घर पर उनका आयुर्वेदिक तरीके से इलाज चल रहा था. बीमारी की वजह से वो कुछ सालों से फिल्मों में ठीक से काम नहीं कर ‌पा रहे थे, जिसके चलते उन्हें होने वाली छोटी-मोटी आमदनी भी रुक गई थी. अपनी तंगहाली के चलते ही सीताराम‌ पांचाल ने हाल ही में अपने इलाज के लिए मदद की गुहार एक फेसबुक पोस्ट के जरिए की थी.

 

'पीपली लाइव' में निर्देशित कर चुकी अनुषा रिजवी ने ही सबसे पहले सीताराम‌ पांचाल की बीमारी और उनकी बदहाली की तरफ लोगों ध्यान खींचा था और अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उनके बैंक डिटेल्स देते हुए लोगों से आर्थिक मदद करने की अपील की थी.

 

 

उस वक्त अनुषा ने  एबीपी न्यूज़ से बातचीत में इस अभिनेता के चिंताजनक हालत‌ पर बेहद अफसोस भी जताया था.

 

sitaram

 

बता दें कि 54 साल के एनएसडी पास एक्टर सीताराम पांचाल ने शेखर कपूर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और पिछले दो‌‌ दशक में कई फिल्मों‌ में छोटे-बड़े रोल किए थे.

 

गौरतलब है कि 9 अगस्त यानी इसी बुधबार को सीताराम पांचाल और उमा पांचाल ने अपनी शादी के 25 साल पूरे किए थे, जिसकी एक तस्वीर भी उन्होंने फेसबुक पर शेयर की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप नजाकत की मिसाल हैं...' 72 साल की हुईं रेखा, बर्थडे पर इन सेलेब्स ने किया 'उमराव जान' को विश
'आप नजाकत की मिसाल हैं...' 72 साल की हुईं रेखा, इन सेलेब्स ने किया विश
‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात
‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात
'हमारी जया आंटी को परेशान मत करो...' एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी को क्यों दी ऐसी नसीहत?
'हमारी जया आंटी को परेशान मत करो...' तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी को दी नसीहत
'हनुमान अंश' का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर'दंगल'-'मिर्जापुर द मूवी' का तोड़ा रिकॉर्ड
'हनुमान अंश' का तेलुगु में भी बजा डंका, ओपनिंग डे पर'दंगल'-'मिर्जापुर द मूवी' का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget