एक्सप्लोरर

Patralekha Birthday Special: पापा बनाना चाहते थे 'CA' लेकिन एक्ट्रेस बन गईं पत्रलेखा, जानें क्यों लिया ऐसा फैसला

Patralekha Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता उन्हें सीए बनाना चाहते थे लेकिन उनके खिलाफ जाकर एक्ट्रेस ने अभिनय की राह चुनी. 34 वर्षीय एक्ट्रेस ने मुश्किल से ये फैसला लिया था.

Patralekha Birthday Special: फिल्मों में आने वाले कई सितारे ऐसे हैं जो अपने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनय की राह चुनते हैं. उनमें से एक एक्ट्रेस पत्रलेखा का नाम भी शामिल है. पत्रलेखा के पिता उन्हें चार्टेड अकाउंटेंट (CA) बनाना चाहते थे लेकिन वो उनके खिलाफ जाकर एक्ट्रेस बन गईं. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ी और एक सेट पर उनकी मुलाकात राजकुमार राव से हुई. आज राजकुमार राव और पत्रलेखा पति-पत्नी हैं. पत्रलेखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें लाखों लोग फॉलो भी करते हैं. सीए बनते बनते पत्रलेखा एक्ट्रेस कैसे बन गईं चलिए आपको इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं.

20 फरवरी 1990 को मेघालय के शिलॉन्ग में जन्मीं पत्रलेखा नॉर्थ ईस्ट से आई हैं. इनकी पढ़ाई असम के एक बोर्डिंग स्कूल से हुई और आगे की पढ़ाई बैंगलुरु से से हुई. पत्रलेखा के पिता चार्टेड अकाउंटेंट हैं वहीं इनकी मां हाउसवाइफ हैं. पत्रलेखा के पिता चाहते थे कि वो उनकी तरह सीए बने लेकिन पत्रलेखा के सपने कुछ और थे.

पत्रलेखा ने साल 2014 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रलेखा ने अपने एक इंटरव्यू में अपने एक्ट्रेस बनने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था कि उनके पिता उन्हें सीए बनाना चाहते थे और वो उसी तरह से उनकी एजुकेशन करा रहे थे. लेकिन पत्रलेखा का झुकाव हमेशा एक्टिंग की तरफ रहा है. कॉलेज की पढ़ाई के दौरान एक ऑडिशन हुआ और उन्हें एड एजेंसी में काम करने का मौका मिला. उस दौरान पत्रलेखा ने ब्लैकबेरी, टाटा डोकोमो और दूसरे विज्ञापनों में काम किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

विज्ञापनों के दौरान ही हंसल मेहता ने उन्हें अपनी फिल्म सिटीलाइट्स के लिए साइन किया. साल 2014 में उनकी पहली फिल्म सिटीलाइट्स रिलीज हुई और इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव थे. पत्रलेखा और राजकुमार राव एक-दूसरे किसी विज्ञापन के दौरान मिले लेकिन फिल्म सिटीलाइट्स के दौरान दोनों नजदीक आए. उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी और दोनों रिलेशनशिप में आए. 15 नवंबर 2021 को पत्रलेखा और राजकुमार राव ने शादी की. इनकी जोड़ी बॉलीवुड की आदर्श जोड़ियों में शामिल हुई और वे एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

अगर बात पत्रलेखा के फिल्मी करियर की करें तो वे अभी एक्टिंग में एक्टिव हैं. उन्होंने बदनाम गली, लव गेम्स, तीरंदाज, नानू की जानू, बोस और सावित्री बाई फुले जैसी फिल्मों में काम किया है. इंस्टाग्राम पर पत्रलेखा के 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इंस्टाग्राम पर राजकुमार राव के साथ उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री के साथ कई तस्वीरें आप देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जब विलेन बन ये एक्टर खा गया था लीड एक्टर का रोल, फिर साथ कभी नहीं किया काम, जानें कौन है वो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का हुआ गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का हुआ गठन
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget