एक्सप्लोरर

Pathaan Trailer Out: एक्शन का बंपर डोज, शानदार थ्रिलर है शाहरुख खान की 'पठान', ट्रेलर देख आ जाएगा मजा

Pathaan Trailer Released: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'पठान' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. पठान के ट्रेलर को देखने के बाद आपको काफी मजा आने वाला है.

Shah Rukh Khan Pathaan Trailer Out Now: आखिर वो पल का आ ही गया है, जिसका हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा था. हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पॉपुलर फिल्म 'पठान' (Pathaan) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'पठान' के ट्रेलर रिलीज का एलान मेकर्स की ओर से हाल ही में किया गया था. ऐसे में अब फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए 'पठान' का ट्रेलर सामने आ चुका है. शाहरुख के अलावा सुपरस्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस ट्रेलर में ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. 

रिलीज हुआ 'पठान' का दमदार ट्रेलर

शाहरुख खान की 'पठान' के ट्रेलर को यशराज फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस फिल्म को ट्रेलर को देखने के बाद आपको सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' की याद आ जाएगी. ये लाजिमी भी है क्योंकि 'वॉर' और 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं. ऐसे में शाहरुख, जॉन और दीपिका के रूप में 'पठान' के इस ट्रेलर में एक्शन का ट्रिपल डोज आसानी से देखने को मिल जाएगा.

'पठान' के ट्रेलर से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में किंग खान एक एजेंट का रोल अदा कर रहे हैं, जिसका नाम पठान है. इतना ही नहीं जॉन अब्राहम के साथ शाहरुख खान के एक्शन सीक्वेंस को देखकर यकीनन आप भी सीटी बजाने पर मजबूर हो जाएंगे. रिलीज के साथ ही 'पठान' के इस धमाकेदार ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

कब रिलीज होगी 'पठान'

'पठान' (Pathaan) का ट्रेलर सामने आने के बाद से हर कोई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है. मालूम हो कि फिल्म 'पठान' रिपब्लिक डे  के मौके पर यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इतना ही नहीं बीते समय में 'पठान' को लेकर काफी विवाद भी हुआ है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 5 साल के लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर 'पठान' लेकर लौटे शाहरुख खान की वापसी कितनी जबरदस्त साबित होती है.

यह भी पढ़ें- Somy Ali On Salman Khan: सलमान खान पर फिर भड़कीं एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली खान, बोलीं- 'गुनाह कुबूल कर मुझसे माफी मांगो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget