एक्सप्लोरर

Pathaan Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' कर रही धुंआधार कमाई, 16वें दिन इतने करोड़ का किया बिजनेस

Pathaan box office collection day 16: 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अब भी जमी हुई है. शाहरुख खान की फिल्म जमकर कमाई कर रही है और रिलीज के 15 दिन में 'पठान' 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

Pathaan Box office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और हर दिन नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. बॉलीवुड के बादशाह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं रहे हैं और रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म को थिएटर हॉल में जबरदस्त फुटफॉल मिल रहा है. नतीजन फिल्म कमाई भी बढ़ती जा रही है. इसी के साथ 'पठान' बॉलीवुड की अब तक कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. चलिए जानते हैं 'पठान' ने रिलीज के 16वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है,

'पठान' ने 16वें दिन कितनी कमाई की
 शाहरुख खान ने 'पठान' से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया और ये फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं रहा. एसआरके की फिल्म 'पठान' का फीवर इस कदर फैंस के सिर चढ़कर बोला कि फिल्म  ने रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ 55 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. तब से 'पठान' की कमाई की रफ्तार नहीं थमी है. वहीं अब 'पठान' के 16वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' ने रिलीज के 16वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि अब पठान की कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखी जा रही है. बता दें कि 15वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी के साथ शाहरुख खान स्टारर फिल्म की कुल कमाई अब 458.95 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं तीसरे वीकेंड में भी 'पठान' के अच्छी कमाई करने की उम्मीद है.

'पठान' ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड
'पठान' ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन अब 100 करोड़ के जादुई आंकड़ों को पार करने की ओर बढ़ रहा है. वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी 'पठान' (Pathaan) के 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं. उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म ये मैजिकल आंकड़ा पार कर लेगी. बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किए हैं.

ये भी पढ़ें:-Sidharth Kiara Delhi Reception: सिद्धार्थ-कियारा ने दिल्ली में होस्ट किया ग्रैंड रिसेप्शन, सामने आई रिसेप्शन से जुड़ी खास बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget