एक्सप्लोरर

Parveen Babi का आलीशान बीच फ्लैट 17 सालों से पड़ा है वीरान, नहीं मिल रहा कोई खरीदार, जानिए क्‍या है कीमत

Parveen Babi News: अभिनेत्री परवीन बॉबी का जुहू बीच पर एक आलीशान फ्लैट है, जिसे बेचने की भी कोशिश की जा रही है और यह किराए पर भी उपलब्‍ध है.

Parveen Babi Flat For Sale And Rent: अपने जमाने की बिंदास अभिनेत्री परवीन बॉबी (Parveen Babi) को इस दु‍निया को अलविदा कहे 17 साल हो गए, मगर अब भी उनका मुंबई स्थित फ्लैट वीरान पड़ा है. ब्रोकर्स इसे बेचने या किराए पर देने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, मगर किसी भी पार्टी ने अभी तक कोई भी खास दिलचस्‍पी नहीं दिखाई है. 20 जनवरी, 2005 को परवीन गुजर गई थीं. 

परवीन का फ्लैट मुंबई के जुहू इलाके में रिवेरा बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर है, जहां वह मृत पाई गई थीं. यह एक टैरेस फ्लैट है, जो फेमस जुहू बीच पर ही मौजूद है. यानि लोकेशन वाइज बिल्‍कुल परफेक्‍ट है, फिर भी इसे बेचने या किराए पर देने के लिए इतनी मशक्‍कत करनी पड़ रही है.

बिक्री और किराए दोनों के लिए उपलब्‍ध 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है कि फ्लैट सिर्फ बिक्री के लिए नहीं बल्कि किराए के लिए भी उपलब्‍ध है. एकमुश्‍त खरीद के लिए 15 करोड़ रुपये और मंथली रेंट के लिए चार लाख रुपये कोट किया जा रहा है.

जितेंद्र नाम का शख्‍स ब्रोकर्स के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है. हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि वह फ्लैट का मालिक है, क्‍योंकि बिल्डिंग की लॉबी में नेमप्‍लेट पर परवीन बॉबी का नाम है. जबकि फ्लैट के दरवाजे पर ‘परवीन बॉबी का चैरिटेबल ट्रस्‍ट’ लिखा हुआ है. सूत्र के मुताबिक, फ्लैट में काफी काम चल रहा है. हो सकता है इसे सजाया जा रहा हो. 

साल 2014 में कोई अग्रवाल किराएदार के तौर पर परवीन बॉबी के फ्लैट में रह रहा था, मगर वह उस वक्‍त मुश्किल में फंस गया जब उस पर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल करने का आरोप लगा. इसके बाद उसे परिवार समेत फ्लैट छोड़कर जाने के लिए कह दिया गया.

फ्लैट में मृत पाई गई थीं परवीन बॉबी  

जब सूत्र से पूछा गया कि फ्लैट को लेकर अब क्‍या दिक्‍कत आ रही है तो उसने कहा कि जो लोग इसे देखने आते हैं, वे या तो इस बात से अनजान होते हैं कि उन्हें परवीन बॉबी के फ्लैट में लाया जा रहा है या जब उन्हें इस बात का पता चलता है तो उन्हें अजीब लगता है.

सूत्र के मुताबिक, यह बहुत अजीब है कि इस तरह के विचार लोगों के दिमाग में आ जाते हैं, क्‍योंकि परवीन बॉबी  (Parveen Babi) की प्राकृतिक मौत हुई थी. एक्यूट सिजोफ्रेनिया के कारण उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. शायद लोग इस बात को लेकर सोचते हैं कि मौत के चार दिन बाद उनका शव फ्लैट से बरामद हुआ था. इस वजह से वे असहज महसूस करते हों.

यह भी पढ़ें:- 

Malaika Arora लेकर आ रहीं शो, अरबाज खान और अर्जुन कपूर बनेंगे गेस्‍ट, रिलेशनशिप पर होंगे कई खुलासे

Entertainment News Live : फ्लैट में पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस का शव और ब्रह्मास्त्र की कमाई में आई गिरावट, बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के तूफान से डरे राजकुमार राव? टल गई 'प्रहार' की रिलीज डेट
राजकुमार राव की 'प्रहार' के लिए करना होगा इंतजार, टल गई फिल्म की रिलीज डेट
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget