एक्सप्लोरर
परिणीति चोपड़ा ने 'केसरी' की शूटिंग शुरू की
उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा ली गई तस्वीर भी साझा की. अभिनेत्री ने कुछ देर बाद एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "वाई की मनमोहक खूबसूरती..'केसरी'."

मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'केसरी' की शूटिंग शुरू कर दी है. परिणीति ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक विमान से तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "केसरी' के लिए रवाना." उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा ली गई तस्वीर भी साझा की. अभिनेत्री ने कुछ देर बाद एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "वाई की मनमोहक खूबसूरती..'केसरी'."
वाई महाराष्ट्र के सतारा जिले में है. फिल्मकार करण जौहर द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह निर्देशित यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है.
अक्षय कुमार पहले से ही इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले अक्षय ने एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वो सेट पर बच्चों के साथ दिखे. उन्होंने लिखा कि केसरी के सेट पर इनोसेंट स्माइल वाले इन बच्चों के साथ शूटिंग करना उनके लिए काफी अच्छा रहा. ये बच्चे इस फिल्म में अफगानी बच्चों की भूमिका में हैं.
वाई महाराष्ट्र के सतारा जिले में है. फिल्मकार करण जौहर द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह निर्देशित यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है.
अक्षय कुमार पहले से ही इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले अक्षय ने एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वो सेट पर बच्चों के साथ दिखे. उन्होंने लिखा कि केसरी के सेट पर इनोसेंट स्माइल वाले इन बच्चों के साथ शूटिंग करना उनके लिए काफी अच्छा रहा. ये बच्चे इस फिल्म में अफगानी बच्चों की भूमिका में हैं. 'केसरी' 2019 में होली के मौके पर रिलीज होगी.Innocent smiles galore on set today. Shooting with these lovely children playing Afghani kids in #Kesari based on the Battle Of Saragarhi, one of the bravest battles fought in India. pic.twitter.com/OqFjXg6BpJ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 22, 2018
और पढ़ें
Source: IOCL
























