एक्सप्लोरर

'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की हुई वापसी, अक्षय कुमार के साथ सारा झगड़ा सुलझा

Paresh Rawal Returns To Hera Pheri 3: परेश रावल एक बार फिर हेरा फेरी 3 में बाबू भैया का रोल करने के लिए राजी हो गए हैं. परेश ने खुद बताया कि अब उनका अक्षय कुमार के साथ कोई विवाद नहीं है.

Paresh Rawal Returns To Hera Pheri 3: परेश रावल की कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में वापसी हो गई है. दिग्गज एक्टर ने खुद खुलासा किया है कि वे एक बार फिर फिल्म में बाबू भैया के रोल में नजर आएंगे. परेश रावल ने अक्षय कुमार के साथ विवाद को लेकर भी बात की है और बताया है कि उनके बीच जो भी तकरार थी, वो अब सुलझ गई है. 

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक पॉडकास्ट में परेश रावल ने कंफर्म किया कि वो 'हेरा फेरी 3' करने के लिए राजी हो गए हैं. अक्षय कुमार के साथ झगड़े पर एक्टर ने कहा- 'असल में कोई विवाद नहीं है. जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको इसे ज्यादा सावधानी से संभालने की जरूरत होती है.'

हेरा फेरी 3' में परेश रावल की हुई वापसी, अक्षय कुमार के साथ सारा झगड़ा सुलझा

'अब सब कुछ ठीक है...'
परेश रावल ने आगे कहा- 'जनता ने हमें प्यार दिया है और ये जिम्मेदारी के साथ आता है. हमें इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. हम उनके लिए अपना बेस्ट काम करने के लिए कर्जदार हैं. मुझे बस लगा कि सभी को एक साथ आना चाहिए और अपना बेस्ट देना चाहिए. यही इकलौती चिंता थी. लेकिन अब सब कुछ ठीक है. ये तो ठीक होना ही था. हमें बस कुछ फाइन-ट्यूनिंग की जरूरत थी. आखिरकार, इसमें शामिल सभी लोग प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील क्रिएटिव हैं और लंबे समय से दोस्त हैं.'

परेश रावल ने लौटाया था साइनिंग अमाउंट
इसी साल मई महीने में परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से अपना एग्जिट कंफर्म किया था. खबर ये भी थी कि एक्टर ने 15 पर्सेंट इंटेरेस्ट के साथ अपना 11 लाख का साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया था. जिसके बाद फ्रेंचाइजी के राइट्स खरीदने वाले अक्षय कुमार ने उनपर ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का केस भी कर दिया था. 'हेरा फेरी 3' से परेश के बाहर होने पर फैंस से लेकर कई सेलेब्स तक ने मायूसी जाहिर की थी.

हेरा फेरी 3' में परेश रावल की हुई वापसी, अक्षय कुमार के साथ सारा झगड़ा सुलझा
 
'हेरा फेरी 3' के बारे में
'हेरा फेरी 3' को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और फिरोज नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यसर हैं. फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिगड़ी देखने को मिलेगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व क्रिकेट सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी ठुकराई
सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर नहीं लगी रोक
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मे इस्तेमाल बंदूके सूरत से की बरामद
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मे इस्तेमाल बंदूके सूरत से की बरामद
रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget