एक्सप्लोरर

पापोन के नाबालिग संग बदसलूकी मामले में सामने आया बच्ची के पिता का बयान, कहा...

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पापोन के खिलाफ ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट’ में शिकायत दर्ज कराई गई है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पापोन के खिलाफ ‘नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट’ में शिकायत दर्ज कराई गई है. एक शो के दौरान नाबालिग को किस करने के मामले में अब चैनल और नाबालिग के पिता का बयान सामने आया है.

इस मामले में &TV ने  एक बयान जारी कर कहा है, एक जिम्मेदार चैनल होने के नाते हम अपने शो में भाग लेने आने वाले सभी बच्चों के साथ होने वाले बर्ताव का पूरा ध्यान रखते हैं. साथ ही हम NCPCR और अन्य कानूनों का पूरा ध्यान रखते हैं. इस घटना से आहत हुई हर एक पार्टी के साथ हमारा पूरा सहयोग है.

नाबालिग के पिता का बयान

इस मामले में अब नाबालिग बच्ची के पिता की भी सफाई आ गई है. पिता का कहना है कि पापोन उनकी बेटी के लिए पिता समान हैं और वो हमेशा ही बच्चों को उनका सपना पूरा करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं. साथ ही नाबालिग के पिता ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि वो इस मामले को गलत रंग दे रहे हैं और वो प्लीज ऐसा न करें. ये अनजाने में हुई एक घटना है, जिसको गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

सिंगर पापोन के खिलाफ शिकायत दर्ज, फेसबुक लाइव में नाबालिग को किया था किस

क्या था मामला

हाल ही में पापोन ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो बच्चों के साथ होली का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. मामला इसी वीडियो से जुड़ा है. वीडियो मे पापोन एक बच्ची को किस करते नजर आ रहे हैं. पापोन पर आरोप है कि उन्होंने शो में आई बच्ची को गलत तरीके से किस किया. उनके खिलाफ ये शिकायत सुप्रीम कोर्ट के एक वकील रूना भुयान ने दर्ज कराई है. पापोन इन दिनों &TV पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ के सीजन 2 में जज की भूमिका में नजर आ रहा हैं.

इस एक्ट्रेस के एक ट्वीट से Snapchat को हो गया 84 अरब का नुकसान

शो के होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के बाद पापोन शो के बच्चों के साथ वैनिटी वैन में बैठकर मस्ती कर रहे थे, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. ये वीडियो पोस्ट करते ही वायरल होने लगा. वीडियो के वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील ने पापोन के खिलाफ नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट में शिकायत दर्ज करवा दी है. रूना भुयान ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिस तरह से पापोन ने नाबालिग बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार किया है वो काफी हैरान करने वाला है.

शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो को देखकर वो इस रियलिटी शो में बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. आपको बता दें कि वीडियो के अंत में ये वाकया नजर आता है कि पापोन बच्चों के साथ मस्ती करते-करते उस बच्ची को किस करते हैं. इसके बाद वो फेसबुक लाइव को बंद करने का आदेश दे देते हैं. बता दें कि इस शो में पापोन के साथ हिमेश रेशमिया और शान भी जज की भूमिका निभा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 6 Live: छठे दिन भी 'धुरंधर 2' का कहर जारी, साढ़े 10 बजे तक 575 करोड़ हुआ कलेक्शन
छठे दिन भी 'धुरंधर 2' का कहर जारी, साढ़े 10 बजे तक 575 करोड़ हुआ कलेक्शन
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
Harish Rana पर बनेगी फिल्म, 13 साल से तक कोमा में रहे, सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छा मृत्यु की अनुमति
हरीश राणा पर बनेगी फिल्म, 13 साल से तक कोमा में रहे, सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छा मृत्यु की अनुमति
इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें
इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें

वीडियोज

Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!
युद्धविराम या 'ट्रंप' का चक्रव्यूह? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान से युद्ध के बीच 'बैकफुट' पर Donald Trump?
सावधान! माता-पिता को छोड़ा बेसहारा, तो सरकार काटेगी आपकी सैलरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget