एक्सप्लोरर

Main Atal Hoon के लिए Pankaj Tripathi ने झेलीं मुश्किलें, शूटिंग से पहले 2 घंटे बैठना पड़ता था, बताया अब किस तरह की फिल्मों में नहीं करेंगे काम

Pankaj Tripathi On Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान किस तरह की परेशानियां हुईं.

Pankaj Tripathi On Main Atal Hoon: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे. इन दिनों पंकज त्रिपाठी अपने इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस बीच उन्होंने बताया कि 'मैं अटल हूं' की शूटिंग से पहले उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि हर दिन उन्हें प्रोस्थेटिक मेकअप के लिए दो घंटे मेकअप रूम में बिताने पड़ते थे. 

'शरीर और दिमाग को मिलता है बहुत कष्ट'
एबीपी अनकट के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए आपने खुद को जवान अटल बिहारी वाजपेयी और बुजुर्ग अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में ढाला है. ये प्रोसेस कितना मुश्किल था? इसके जवाब में पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'बहुत मुश्किल था. आप इसे लगाकर 45 डिग्री टेम्प्रेचर में एक घंटे काम नहीं कर सकते हैं. शरीर और दिमाग को बहुत कष्ट मिलता है. मैं शायद जीवन में किसी और फिल्म में काम ना करूं जिसके लिए मुझे प्रोस्थेटिक मेकअप करना पड़े.'

'दो घंटे बैठे रहना पड़ता था हर दिन'
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, 'मेरे 14 साल के करियर में अब तक सबसे ज्यादा कठिनाई वाला काम था प्रोस्थेटिक मेकअप. मैं वो आदमी हूं जो मेकअप टेबल पर 10 मिनट ज्यादा नहीं बैठ सकता है, उसे दो घंटे बैठ रहना पड़ता था हर दिन. सुबह मेकअप टेबल पर आकर दो घंटे बैठिए आपको हिलना नहीं है. आंख बंद है और दो लोग मेकअप कर रहे हैं लगातार. कई तरह के केमिकल्स की स्मेल आती रहती है.'

भोजपुरी इंडस्ट्री में कब एंट्री मारेंगे पंकज त्रिपाठी?
इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ने ये भी खुलासा किया कि वह बहुत जल्द भोजपुरी फिल्म करने वाले हैं. उन्होंने कहा, 'भोजपुरी फिल्म करने की मेरी बड़ी इच्छा है. मैं अब अपने मन की फिल्म करना चाहता हूं. स्क्रिप्ट का चयन करना पड़ेगा और पैसे भी चाहिए उसके लिए. फिल्ममेकिंग बहुत मुश्किल और महंगा काम है.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

कब आएगा वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का सीजन 3?
इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपनी मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' (Mirzapur) के सीजन 3 को लेकर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि उनकी सीरीज 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3 ) कब आ रही है तो उन्होंने कहा कि इस साल के मध्य में आ जाएगी, लेकिन अभी डेट तय नहीं हुई है. बताते चलें कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका निर्देशन रवि जाधव ने किया है.

यह भी पढ़ें- Merry Christmas First Review: दमदार है विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की परफॉर्मेंस, रिलीज से पहले आया फिल्म का फर्स्ट रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget