एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी एक्टर Hamzal Ali Abbasi का खुलासा, ठुकरा चुके हैं इन बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर

Hamzal Ali Abbasi Bollywood Films: पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो कुछ बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर ठुकरा चुके हैं. उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई.

Hamza Ali Abbasi Rejected Bollywood Films: हमजा अली अब्बासी (Hamza Ali Abbasi) पाकिस्तान के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है. इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट’ (The Legend Of Maula Jatt) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है, साथ ही अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.  इसी बीच उन्होंने खुलासा किया है कि वो बॉलीवुड की फिल्मों को ठुकरा चुके हैं.

‘द लेजेंड ऑफ मौला जट’ 100 करोड़ की कमाई के साथ पाकिस्तान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया है कि साल 2017 में आई वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म ‘जुड़वा 2’ (Judwaa 2) के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

इस वजह से किया था रिजेक्ट
‘द करेंट’ के मुताबिक हमजा अली अब्बासी ने बताया है कि ‘जुड़वा 2’ के लिए साजिद नाडियावाला की तरफ से उन्हें संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था. अभिनेता ने कहा, “ऐसा करने के कई कारण थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के खराब रिश्ते मेन वजह थी. लगभग उसी समय हिंदी सिनेमा में काम करने से पाकिस्तानी अभिनेताओं को बैन कर दिया गया था.”

इस फिल्म को भी किया था रिजेक्ट
‘द करेंट’ की इस खबर के अनुसार वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’ से पहले हमजा ने साल 2015 में आई बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेबी’ (Baby) के ऑफर को भी मना किया था, क्योंकि इस फिल्म में एंटी पाकिस्तानी कंटेंट थे. हमजा के मना करने के बाद इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता मिकाल जुल्फिकार (Mikaal Zulfiqar) नजर आए थे. बता दें, उन्होंने अक्षय की इस फिल्म में ‘अशफाक’ का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़ें- 

Ram Setu: अक्षय की फिल्म को हुआ वीकेंड का फायदा, 5वें दिन कमाई में हुआ इतना इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
6 साल बाद पत्नी मेगन मार्कल संग UK लौटेंगे प्रिंस हैरी, क्या संभालेंगे शाही जिम्मेदारियां?
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
आमिर खान के इस फैसले पर भड़के सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?
आमिर के फैसले पर भड़के सनी, बंटवारा 1947 के OTT राइट्स को लेकर दोनों में विवाद?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget