एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में श्रीदेवी की फिल्मों के जरिए उड़ाई जाती थीं ज़ियाउल हक़ के फरमानों की धज्जियां

पाकिस्तान में अमूमन भारतीय फिल्में बैन ही रहा करती हैं लेकिन ये श्रीदेवी की अदाकारी और खूबसूरती का ख़ुमार ही था जो पाकिस्तान के लोगों को उन से जोड़ के रखता था. पाकिस्तान में श्रीदेवी के लिए दीवानगी इस हद तक थी कि सियासी तानाशाही के फरमानों की धज्जियां उड़ाने के लिए नौजवान श्रीदेवी की फिल्मों का सहारा लेते थे.

नई दिल्ली: भारतीय फिल्म जगत की बेहद चर्चित और खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है.  इस शोक से पड़ोसी पाकिस्तान भी अछूता नहीं है. श्रीदेवी का पाकिस्तान के लोगों से गहरा नाता रहा है. उनकी फिल्में न सिर्फ वहां लोगों का मनोरंजन करती थीं बल्कि उस दौर के सियासी तानाशाहों से लड़ने की हिम्मत भी देती थीं.

पाकिस्तान में अमूमन भारतीय फिल्में बैन ही रहा करती हैं लेकिन ये श्रीदेवी की अदाकारी और खूबसूरती का ख़ुमार ही था जो पाकिस्तान के लोगों को उन से जोड़ के रखता था. पाकिस्तान में श्रीदेवी के लिए दीवानगी इस हद तक थी कि सियासी तानाशाही के फरमानों की धज्जियां उड़ाने के लिए नौजवान श्रीदेवी की फिल्मों का सहारा लेते थे.

अपने कॉलेज के दौर को याद करते हुए पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान ने श्रीदेवी का ज़िक्र करते हुए बताया कि उन्होंने अपने हॉस्टलरूम की दीवारों पर श्रीदेवी की दो तस्वीरें लगाई थीं. बीबीसी के लिखे अपने ब्लॉग में वुसअतुल्लाह ख़ान ने श्रीदेवी, उनकी अदाकारी, उनकी फिल्मों और जनरल ज़िया के फरमानों का ज़िक्र करते हुए कहते हैं कि श्रीदेवी का जादू ऐसा था कि हॉस्टल में रहने के दौरान वे और उनके साथी भाड़े पर वीडियो प्लयेर लाकर उनकी फिल्में देखा करते थे.

उस दौरान पाकिस्तान की फिज़ाएं सियासी तानाशाही से बदरंग थी. तानाशाह ज़ियाउल हक के दौर में भारतीय फिल्मों के देखते हुए अगर कोई पकड़ा जाता तो उसे तीन से छह महीने की जेल होती थी.

वुसअतुल्लाह ख़ान लिखते हैं कि वे श्रीदेवी की फिल्में हॉस्टल की खिड़कियों और दरवाजों को खोल कर फुल वॉल्यूम में देखा करते थे. ताकि ये आवाज़ हॉस्टल के बाहर निगरानी करने वाले पुलिस वालों से होते हुए ऊपर बैठे सियसतदानों तक पहुंच जाए, इससे ये संदेश दिया जा सके कि मुल्क को दिया गया बेगैरत नाफरमान यहां तोड़ा जा रहा है. वुसअतुल्लाह अपने लेख में एक दिलचस्प वाकया बताते हैं कि उन्हें कभी तो जेल नहीं जानी पड़ी, लेकिन जो पुलिस, हॉस्टल के करीब तैनात थी उसका कर्मी अपने ट्रांसफर से पहले खुद ही श्रीदेवी की फिल्म देखने की गुजारिश की.

इसके साथ ही पाकिस्तान के मशहूर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर नदीम मांडविवाला ने भी श्रीदेवी को याद करते हुए अपने कॉलेज के दौर का ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि जब श्रीदेवी बॉलीवुड में जब उरूज़ पर थीं तब पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर बैन लगा दिया गया था. उन्होंने कहा, "हम वीसीआर पर भारतीय फिल्मों को देखा करते थे और कभी भी श्रीदेवी की रिलीज़ हुई फिल्मों को नहीं भूलते थे."

ये पाकिस्तान के लोगों के दिलों पर श्रीदेवी की अदाकारी की वो गहरी मुहर थी जो दोनों देशों के बीच बनी तल्ख सरहदें और पाकिस्तानी की सियासी बेगैरत फरमान भी नहीं छुड़ा पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस
डिंपल कपाड़िया संग अफेयर की अफवाहें, अमृता संग भी जुड़ा था सनी देओल का नाम
डिंपल कपाड़िया संग अफेयर की अफवाहें, अमृता संग भी जुड़ा था सनी देओल का नाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget