एक्सप्लोरर

'अगर भारत चुप रहा तो...'पहलगाम आतंकी हमले पर खौला मनोज मुंतशिर का खून, पीएम मोदी से की ये अपील

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर मनोज मुंतशिर का गुस्सा फूटा है. उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए तीखी टिप्पणी की है और पीएम मोदी से भी नृशंस हत्याओं का बदला लेने की अपील की है,

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तमाम सेलेब्स ने कड़ी निंदा की है. वहीं लिरिसिस्ट और स्क्रीन राइटर मनोज मुंतशिर ने भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गहरी पीड़ा और रोष जाहिर किया है. उन्होंने पीएम मोदी से भी अपील की है.

पहलगाम आतंकी हमले पर खौला मनोज मुंतशिर का खून
मुंतशिर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निर्णायक कार्रवाई की मांग करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की और कहा कि समस्या की जड़ सिर्फ आतंकवाद में नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना के भीतर है. मनोज मुंतशिर ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, "मैं यह वीडियो कभी नहीं बनाना चाहता था,"  उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर तीखी टिप्पणी करते हुए वीडियो में कहा,“ मुस्लमान हो, अच्छा कलमा पढ़कर सुनाओ, नहीं आता, हिंदू हो...बधाई हो ये गोलियां आपके किसी अपने को नहीं लगी. पहलगाम में आपका कोई बेटा या भाई नहीं मारा गया. लेकिन कितने दिन बचोगे.  अगर कश्मीर में नहीं, तो आप मुर्शिदाबाद में मारे जाओगे, कोलकाता में, गोधरा में, दिल्ली में या मुजफ्फरनगर में मारे जाओगे.अगर आपने शेर की जगह बकरी बनना स्वीकार कर लिया है, तो कटने के लिए तैयार रहो.नंबर बस आने ही वाला है.

एक आईडिया है मेरे पास हर-हर महादेव बोलकर तो तुम एक हो नहीं सकते तो अल्लाह अकबर बोलकर घुटने ही टेक दो. कलमा ही सीख लो जान तो बच जाएगी.बुरा लग रहा है ना, उंगलियां मचल रही हैं मुझे कमेंट में गालियां देने के लिए. जितनी उंगलियां मचल रही हैं उतनी अगर तुम्हारी भुजाएं फड़क रही होती तो 25 निर्दोष हिंदूओं की ऐसी अकाल मृत्यु नहीं होती. प्रॉब्लम ये है कि तुम अब भी नहीं समझोगे.मैं कहूंगा हिंदू खतरे में है तुम कहोगे संघी है आरएसएस वाला है. "

 

पीएम मोदी से की ये अपील
उन्होंने कर्नाटक निवासी मंजूनाथ शिवम की नृशंस हत्या का संदर्भ दिया, जिसे रिपोर्टों के अनुसार उसकी पत्नी पल्लवी के सामने तड़पा-तड़पा कर मारा गया. मुंतशिर ने कहा,"जब पल्लवी ने आतंकवादियों से उसकी भी जान लेने की गुहार लगाई, तो उन्होंने जवाब दिया हम तुम्हें नहीं मारेंगे. बस जाओ और मोदी को बताओ."

इसके बाद मुंतशिर ने प्रधानमंत्री से भावनात्मक अपील की. उन्होंने कहा, "हां, हम मोदी जी को बताएंगे. आप राष्ट्रपिता हैं. आप सौ करोड़ हिंदुओं के पिता हैं. आपके बच्चों का कत्ल किया गया है. आपकी बेटियां विधवा हो गई हैं. माताओं ने आपके दरवाजे पर बेटों को खो दिया है. आप लेगें हमारा प्रतिशोध, आपको लेना ही होगा. इस बार मुठभेड में चार केंचुए मारकर हमारा प्रतिशोध पूरा नहीं होगा, हमे पाकिस्तानी सेना के कटे हुए सिर चाहिए.हमारी प्रॉब्लम आतंकवाद नहीं पाकिस्तान की आर्मी है.”

इतिहास लाशों को याद नहीं रखता
अधिक आक्रामक रुख अपनाने का आह्वान करते हुए, मुंतशिर ने नियंत्रण रेखा को "एक्टिवेट" करने और भारत से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रवेश करके साहसिक कार्रवाई करने का आग्रह किया.  उन्होंने कहा,"भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है, अगर हम अभी चुप रहे, तो हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या विरासत छोड़ रहे हैं? इतिहास लाशों को याद नहीं रखता - यह विजेताओं को याद रखता है. मोदी जी. जो लंका नहीं जला सकता वो हनुमान नहीं है जो रावण का वध नहीं कर सकता वो राम नहीं है."

अपने उग्र संदेश को खत्म करते हुए उन्होंने कथित तौर पर आतंकवादियों द्वारा कहे गए भयावह शब्दों को दुहराया, “ हत्यारों ने हमारी एक बेटी से कहा, 'जाओ और मोदी को बताओ. हमने आपको बता दिया है, सर. अब यह आपकी बारी है.

ये भी पढ़ें:-Kesari 2  Box Office Collection Day 6: घट रही कमाई फिर भी 'केसरी 2' ने बुधवार को 'खेल खेल में' का कर दिया काम तमाम, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 7 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 7 बॉलीवुड सेलेब्स
'महिलाओं को हमेशा जज किया जाता है...', कटरीना कैफ और कृति सेनन को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर
कटरीना कैफ और कृति सेनन के सपोर्ट में उतरीं मृणाल ठाकुर, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget