एक्सप्लोरर

'पद्मावत' ने रिलीज से पहले ही कर ली इतनी कमाई, बना डाला नया रिकॉर्ड

फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही मेकर्स ने इसकी पेड स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपए की कमाई की है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' कड़े विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार आज यानि 25 जनवरी के देश भर में रिलीज हो ही गई. हालांकि फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही मेकर्स ने इसकी पेड स्क्रीनिंग रखी थी. इस पेड स्क्रीनिंग के जरिए फिल्म ने 5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. पेड स्क्रीनिंग के ये आंकड़े ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा किए हैं.

हालांकि बताया जा रहा कि ये कमाई इससे कहीं ज्यादा हो सकती थी अगर फिल्म सभी राज्यों में रिलीज की गई होती. माना जा रहा फिल्म को लेकर करणी सेना समेत विरोधियों के प्रदर्शन के कारण फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है. ट्रेड एनेलिस्ट सुमित केडल का कहना है कि ये फिल्म आज भी कुछ राज्यों में रिलीज नहीं की गई है. इसके कारण फिल्म को पहले दिन करीब 8-10 करोड़ रुपए का नुकसान होने वाला है.

  जी हां करणी सेना के विरोध के कारण फिल्म को काफी नुकसान होने वाला है. फिल्म के बजट की बात करें तो 'पद्मावत' करीब 180 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है. साथ ही इसके बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है. 180 करोड़ के बजट के बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने 20 करोड़ रुपए का खर्चा किया है.  

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज के बाद पहले दिन यानि आज ये फिल्म 25- 30 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली है और इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही आपको बता दें कि अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है.

इसके कारण इस फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के लिए 2 हफ्ते यानि 15 दिन का समय है. 15 दिन से साथ-साथ फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी भी मिल रही है जो कि कमाई पर भी अच्छा प्रभाव डालने वाली है. मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपए कमा लेगी.

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म का डायरेक्शन किया है संजय लीला भंसाली ने. हिंदी के साथ-साथ फिल्म को तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्थडे पर कृति खरबंदा पर चढ़ा करवा चौथ का रंग, पुलकित संग मेहंदी लगवाते हुए शेयर कीं तस्वीरें
बर्थडे पर कृति खरबंदा पर चढ़ा करवा चौथ का रंग, पुलकित संग मेहंदी लगवाते हुए शेयर कीं तस्वीरें
'जेलर 2' ने नॉर्थ अमरिका में बनाया रिकॉर्ड, 'जेलर' को पछाड़ बनी कॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने नॉर्थ अमरिका में बनाया रिकॉर्ड, 'जेलर' को पछाड़ बनी कॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर
लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर में 'रामायण' ने गाड़े झंडे, अनुपम खेर बोले- 'जटायु मैं हूं...'
'रामायण' में अनुपम खेर ने दी जटायु की आवाज, बोले- 'सियावर रामचंद्र की जय हो...'
करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का सॉन्ग ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज, राम-सीता के दिव्य प्रेम को समर्पित है ये गाना
करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का सॉन्ग ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज, राम-सीता के दिव्य प्रेम को समर्पित है ये गाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget