एक्सप्लोरर

Paani Trailer Out: प्रियंका चोपड़ा ने फिर से निभाई बड़ी जिम्मेदारी, रिलीज हुआ फिल्म 'पानी' का ट्रेलर, आमिर खान भी आए नजर

Paani Trailer Out: मराठी फिल्म 'पानी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसके जरिए प्रियंका ने बड़ी जिम्मेदारी उठाई है. ट्रेलर में आमिर खान भी देखने को मिले हैं.

Paani Trailer Out: फिल्म 'पानी' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. ये एक मराठी फिल्म है जो जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है. इसके जरिए प्रियंका चोपड़ा भी अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं. ट्रेलर में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की भी झलक देखने को मिली है.

मराठी फिल्म 'पानी' सामाजिक मुद्दे पर बेस्ड फिल्म है. फिल्म समाज को पानी की कीमत समझाते हुए बड़ा और खास संदेश देती हुई नजर आएगी. इसके ट्रेलर को प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि, 'यह एक कहानी से कहीं अधिक है. यह अस्तित्व की लड़ाई है.'

प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है फिल्म 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस मराठी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बतौर एक्ट्रेस देखने को नहीं मिलेंगी. बल्कि उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर काम किया है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने फिल्म का निर्माण किया है. इसे प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म महाराष्ट्र के नांदेड़ के सूखाग्रस्त गांव नागदेरवाड़ी पर आधारित है.

प्रियंका के कंधों पर क्यों है बड़ी जिम्मेदारी?

फिल्म 'पानी' के जरिए प्रियंका के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने इससे पहले भी सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. इनमें 'द स्काई इज पिंक', 'वेंटिलेटर', 'पहुना: द लिटिल विजिटर्स' शामिल है. सामाजिक मुद्दों पर बेस्ड इन फिल्मों की कहानी दर्शकों ने पसंद की थी. अब पानी के जरिए प्रियंका के कंधों पर फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी देखने को मिल रही है.

आमिर खान के 'सत्यमेव जयते' की झलक आई नजर

प्रियंका चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'पानी' में आमिर खान स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ रहे हैं. उनके सालों पहले आए शो 'सत्यमेव जयते' की एक क्लिप भी दिखाई गई है. इसमें आमिर खान शो पर मौजूद किसी व्यक्ति से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी पानी?

पानी का डायरेक्शन आदिनाथ कोठारे ने किया है. वहीं फिल्म में सुबोध भावे, किशोर कदम और रुचा वैद्य अहम रोल में हैं. सिनेमाघरों में ये फिल्म 18 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: पहली एडल्ट कॉमेडी जिसने कमाए थे 100 करोड़, हर दूसरा डायलॉग था डबल मीनिंग, फिल्म ने रचा था इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan X Review: ‘जना नायकन’ के दीवाने हुए लोग, विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
‘जन नायकन’ एक्स रिव्यू: विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget