एक्सप्लोरर

OMG 2 और गदर 2 ने पहले दिन की इतनी कमाई, सनी और अक्षय की मूवी ने पार्ट वन के मुकाबले ऐसा किया परफॉर्म

Gadar Vs OMG Box Office Collection Day: गदर 2 और ओह माय गॉड 2 रिलीज हो गई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया था.

Gadar Vs OMG Box Office Collection Day: बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का पार्ट टू एक साथ आया है. इस साल ये दो बड़ी फिल्मों की टक्कर है और दोनों ही फिल्में सीक्वेल हैं. करीब 22 साल बाद सनी देओल सुहरहिट फिल्म गदर का पार्ट टू लेकर आए हैं वहीं अक्षय कुमार OMG का पार्ट टू 13 साल बाद लेकर हाजिर हैं.

ओपनिंग डे की कमाई
दोनों ही दमदार फिल्में हैं. हालांकि, ओपनिंग डे कलेक्शन के अनऑफिशियली आंकड़ों की बात करें तो फिलहाल सनी देओल बड़ी छलांग के साथ आगे बढ़ चुके हैं. पहले दिन जहां गदर 2 ने करीब 40 करोड़ कमाया है वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओएमजी 2 ने 9-10 करोड़ रुपए की कमाई की है. 

पार्ट वन ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया था
आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों के पार्ट वन ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की थी. पहले बात करते हैं गदर की. अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल-अमीषा पटेल की जोड़ी ने कमाल कर दिया था. बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी इस लव स्टोरी यानी एक प्रेम कथा 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर  1 करोड़ 40 लाख की कमाई की थी. 

अब बात करते हैं ओएमजी की. फिल्म में परेश रावल और अक्षय कुमार थे. फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 4 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की थी. ओएमजी में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का अवतार लिया था. पार्ट टू में वे भगवान शिव के दूत का रोल कर रहे हैं. 

दोनों फिल्मों को पार्ट टू से उम्मीदें
गदर पार्ट 2 से भी निर्देशक और सनी देओल को बड़ी उम्मीद है. इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद सनी देओल को बॉक्स ऑफिस पर सफलता की उम्मीद है. वहीं निर्देशक अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को रीलॉन्च कर रहे हैं. बता दें कि उत्कर्ष कुछ साल पहले जीनियस नाम की फिल्म के जरिए बॉलीवुड में आए थे लेकिन उसके बाद गायब हो गए थे. 

वहीं अक्षय कुमार का करियर भी पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहा है. पिछली उनकी कई फिल्में जैसे- पृथ्वीराज,बच्चन पांडे,  रामसेतु एवं रक्षाबंधन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि यहां से फिर से उनका लकी चार्म वापस लौट आएगा. 

ये भी पढ़ें- Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर चला सनी देओल का हथौड़ा, Gadar 2 ने बनाया रिकॉर्ड, तो Akshay Kumar की OMG 2 की कमाई बेहद कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
Box Office: चौथे दिन शाम 4 बजे तक 84 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 4 बजे तक 84 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई
'आवारापन 2' ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget