एक्सप्लोरर

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर चला सनी देओल का हथौड़ा, Gadar 2 ने बनाया रिकॉर्ड, तो Akshay Kumar की OMG 2 की कमाई बेहद कम

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office: बीते दिन सिनेमाघरों में ऑडियंस को डबल फिल्मों की रिलीज की ट्रीट मिली थी. हालांकि सनी देओल की 'गदर 2' अक्षय की 'ओएमजी 2' से कमाई के मामले में आगे रही.

Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office: बीते दिन सिनेमाघरों में साल 2023 की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज हुई सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी 2’. दोनों ही सीक्वल फिल्में हैं. इन फिल्मों के ओपनिंग डे की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सनी देओल का हथौडा चल गया है और ‘गदर 2’ ने पहले ही दिन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

वहीं अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिली. वहीं  एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओएमजी 2’ को पीछे छोड़ने के बाद, ‘गदर 2’ शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद  साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है. चलिए यहां जानते हैं  'गदर 2' और 'ओएमजी 2' ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

गदर 2’ ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए?
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई 'गदर एक प्रेम कथा' की सीक्वल है. वहीं तारा और सकीना को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ जुटी. इसी के साथ 'गदर 2' ने ओपनिंग डे पर खूब नोट छापे.

कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ ने अपने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन कुल मिलाकर 60% से ज्यादा की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि रात के शो में 86% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसी के साथ 'गदर 2' शाहरुख खान की 'पठान' के बाद साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

ओएमजी 2 ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए?
वहीं अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ की बात करें तो ये भी सीक्वल फिल्म है. रिलीज से पहले ‘ओएमजी 2’ काफी विवादों में भी रही. फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया और इसमें अक्षय कुमार के भगवान के किरदार को भी बदल दिया गया था. फिल्म में अब  वे शिवदूत के रूप में नजर आए हैं. वहीं कमाई की बात करें तो ‘ओएमजी 2’ को उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिली है. फिल्म को सनी देओल की ‘गदर 2’ से क्लैश का भी सामना करना पड़ा है और इस वजह से इसके कलेक्शन पर भी असर पड़ा है.

कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है. शुक्रवार को ‘ओएमजी 2’ पर कुल मिलाकर 37.53 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी.

ये भी पढ़ें:-Gadar 2 Box Office Collection Day 1: गदर 2 ने पहले ही दिन कर डाली इतनी कमाई, पठान को दी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget